फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Sanauli-Haridwar road became Shiva-filled

Panipat News: सनौली-हरिद्वार रोड हुआ शिवमय, यमुना नदी में स्नान कर आगे बढ़ रहे कांवड़िए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 06:03 AM IST
विज्ञापन
Sanauli-Haridwar road became Shiva-filled
पानीपत। हरिद्वार से कांवड़ लेकर आ रहे कांवडियों की संख्या बढ़ने से सनौली रोड पूरी तरह से शिवमय हो रही है। सनौली यमुना नदी में कांवडिये स्नान कर पूजा अर्चना करने पहुंच रहे हैं। कांवडि़ए स्नान करने के साथ गंगा जल लेकर पहुंचे अपनी कांवड पर यमुना जल का भी छिडक रहे हैं। मैन हरिद्वार-सनौली रोड़ पर कांवडियों के जयकारे गुंज रहे हैं।
विज्ञापन

पानीपत जिले में सनौली बॉर्डर से ही कांवड़ यात्री प्रवेश करते हैं। रविवार को कांवड़ियों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है। शिव भक्त अनेक प्रकार की कांवड़ लेकर जय भोले बम-बम भोले के जयकारे के नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे हैं। वहीं सेवा शिविरों में भगवान शिव के भजनों पर जमकर नृत्य कर रह हैं। जिससे पूरा माहौल शिवमय हो गया है। कांवड़ लाने वालों में हर उम्र के महिला व पुरुष आ रहे हैं। उधर, गंगा जल लेकर यमुना नदी पर पहुंचने पर स्नान कांवड़ यात्री नदी में स्नान कर रहे हैं। इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मान्यता है कि गंगा के बाद यमुना नदी का स्नान भी शुभ माना जाता है। जिस कारण कांवड़ यात्री अपनी कांवड़ पर भी यमुना का जल छिड़क रहे हैं। उधर, यमुना नदी में स्नान करने वालों की भीड़ बढ़ते देख यूपी और पानीपत पुलिस ने गोताखोरों को भी तैनात कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed