{"_id":"6716f8ccdbf0e545410a0bd6","slug":"sampling-of-sweets-started-panipat-news-c-244-1-pnp1003-126178-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: मिठाइयों की सैंपलिंग शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: मिठाइयों की सैंपलिंग शुरू
विज्ञापन
पानीपत। खाद्य सुरक्षा विभाग ने अक्तूबर शुरू होते ही मिठाइयों का सैंपल लेना शुरू कर दिए हैं। इन 21 दिनों में अब 17 जगहों से 35 खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर जांच के लिए मधुबन लैब में भेजे हैं। विभाग मावा पर अधिक केंद्रित है। अधिकारियों का मानना है कि पानीपत में मावा की मार्केट काफी बड़ी है। इसके सैंपल पिछले कई साल से फेल हो रहे हैं।
सनौली रोड, असंध रोड और जाटल रोड पर मावा की कई बड़ी दुकानें हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के शामली से पानीपत में बड़ी मात्रा में मावा आता है। यहां से तैयार मिठाई सोनीपत, करनाल, जींद व रोहतक सप्लाई होती हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी में पहले इस खेल का भंडाफोड़ भी हो चुका है। विभाग पहले दिवाली से दो-तीन दिन पहले ही मिठाई के सैंपल लेता था। सैंपल की रिपोर्ट 15-20 दिन में आती थी। तब तक मिठाई की खपत हो चुकी होती थी। हालांकि बाद में मिठाई के कारोबारियों को नोटिस जारी होते थे। वे तब तक मोटा मुनाफा कमा चुके थे।
हर दुकान और उनके गोदाम में मिठाई बनाई जा रही हैं। इन सबको देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग सैंपल लेने को मैदान में उतर आया है। अगले दिनों मोबाइल वैन लेकर टीम मैदान उतरेगा। इसकी मदद से खाद्य पदार्थों की मौके पर ही जांच रिपोर्ट दी जाएगी। इससे मिलावट रोकने के साथ मिलावटखोरों पर साथ के साथ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल विभाग की टीम सैंपल लेकर जांच के लिए मधुबन लैब में भेज रही है। इनकी रिपोर्ट आने में समय लग सकता है। दिवाली के नजदीक के पिछले छह साल की बात करें 250 खाद्य वस्तुओं के सैंपल फेल हो चुके हैं। पिछले वित्तीय वर्ष में एक अप्रैल 2023 से 31 मार्च 2024 तक 236 सैंपल लिए थे। जिनमें 61 सैंपल फेल हुए हैं।
विज्ञापन
बॉक्स
मिठाई संग डिब्बे का वजन जोड़ लेते हैं दुकानदार
त्योहारों के दिनों में दुकानदार अक्सर मिठाई के साथ डिब्बे का वजन भी जोड़ लेते हैं। ऐसे में एक ग्राहक को करीब सौ ग्राम मिठाई कम मिलती है। कई दुकानदार तो 150 से 200 ग्राम के वजन के डिब्बे प्रयोग में लाते हैं। जबकि डिब्बे से अलग मिठाई का वजन करना होता है। माप तोल विभाग इस बार कार्रवाई की तैयारी में है।
बॉक्स
मोबाइल वैन में जाएंगे शिविर
त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा मोबाइल लैब वैन के शिविर लगाए जाएंगे। वहीं सैंपलिंग की जाएगी। इसके लिए विभाग अपनी टीम तैयार कर चुका है। मोबाइल वैन अलग-अलग स्थानों पर रुकेगी। यहां लोग खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच करा सकेंगे। इससे लोगों में जागरूकता आएगी।
वर्जन
विभाग ने त्योहारी सीजन को देखते हुए सैंपलिंग शुरू कर दी है। मावा, पनीर, दूध आदि खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए जा रहे हैं। सैंपल को मधुबन लैब में भेज दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ मोबाइल वैन के साथ सैंपल लिए जाएंगे।
डॉ. विजेंद्र यादव, जिला सुरक्षा अधिकारी, खाद्य सुरक्षा विभाग।