फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   same answer bothered

समान उत्तर ने किया परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:32 AM IST
विज्ञापन
same answer bothered
पानीपत। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के टर्म-1 की मुख्य विषयों की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गईं। पहले दिन 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा हुई। एक प्रश्र के दो एकसमान उत्तर ने विद्यार्थियों को खासा परेशान किया। हालांकि बाद में विद्यार्थियों को दोनों विकल्पों में से किसी भी एक विकल्प का चयन करने की बात कही। दोनों विकल्पों के अंक मिलेंगे। इसके बाद ही विद्यार्थियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

सीबीएसई की 10वीं कक्षा की परीक्षा में जिले के 70 से अधिक स्कूलों के करीब छह हजार विद्यार्थियों ने सामाजिक विज्ञान की परीक्षा दी। परीक्षा केंद्र से बाहर निकले विद्यार्थियों के चेहरे खिले हुए थे। विद्यार्थियों ने कहा कि बोर्ड परीक्षा को लेकर उन्होंने जैसी तैयारी की थी, उसके अनुसार पेपर बेहद आसान था। निर्धारित समय में पूरा प्रश्नपत्र कर दिया था। विद्यार्थियों ने कहा कि प्रश्र नंबर 48 के चार विकल्पों में दो एक समान थे, जिसने थोड़ा परेशान किया। विद्यार्थियों ने कहा कि पहले पेपर की टेंशन खत्म हो गई है, अब अगले की तैयारी करेंगे।
विज्ञापन

परीक्षा के बाद देर शाम तक चली मार्किंग, पोर्टल पर अपलोड किए नंबर
पेपर खत्म होने के बाद दोपहर को मार्किंग शुरू हुई, जो देर शाम तक जारी रही। मार्किंग के बाद अध्यापकों ने सभी विद्यार्थियों के अंक ओईसीएमएस (ऑनलाइन एग्जाम सेंटर मैनेजमेंट सिस्टम) पर अपलोड किए। बाद में ओएमआर सीट को डाक के माध्यम से सीबीएसई को भेजा गया। सभी पेपर में यही प्रक्रिया चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना गाइडलाइन का किया गया पालन
परीक्षा के दौरान कोरोना गाइडलाइन का पालन किया गया। परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले सभी विद्यार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई और हाथों को सैनेटाइज करवाया गया। हालांकि विद्यार्थी अपने साथ भी हैंड सैनेटाइजर लेकर आए थे। सीबीएसई के निर्देशों के अनुसार, सभी विद्यार्थी व अध्यापक मुंह पर मास्क लगाए रहे।
आज होगा 12वीं कक्षा का समाजशास्त्र विषय का पेपर
मंगलवार को जहां 10वीं कक्षा का पेपर हुआ, वहीं बुधवार को 12वीं कक्षा का समाजशास्त्र का पेपर होगा। इस परीक्षा मेें भी जिले के करीब साढे़ पांच हजार विद्यार्थी परीक्षा में बैठेंगे। परीक्षा सुबह 11:30 बजे से दोपहर एक बजे तक चलेगी। विद्यार्थियों को परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।

सीबीएसई टर्म-1 की मुख्य विषयों की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गई हैं। पहले दिन 10वीं कक्षा का सामाजिक विज्ञान का पेपर हुआ। इस दौरान कोरोना नियमों का पालन किया गया। बुधवार को 12वीं कक्षा का समाजशास्त्र विषय का पेपर होगा। सभी परीक्षा केंद्रों पर थर्मल स्क्रीनिंग व सैनिटाइजर की व्यवस्था रहेगी।
- विनीता तोमर, जिला कोऑर्डिनेटर, सीबीएसई, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed