फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Samalkha Nagarpalika's status increased to Nagar Parishad, draft notification issued

Panipat News: समालखा नगरपालिका का दर्जा बढ़ा नगर परिषद बनी, ड्राफ्ट नोटिफिकेशन किया जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
Samalkha Nagarpalika's status increased to Nagar Parishad, draft notification issued
समालखा। सरकार ने समालखा नगरपालिका को नगर परिषद बना दिया है। इसके लिए ड्राफ्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। वहीं दावे आपत्तियों के लिए 30 दिन का समय दिया है। इसके बाद सरकार अंतिम नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। इससे नपा की सीमाओं में भी वृद्धि होगी और तकनीकी स्टाफ के बढ़ने पर सुविधा मिलेंगी।
विज्ञापन


समालखा बचाओ संघर्ष मोर्चा संयोजक पीपी कपूर ने बताया कि नगर परिषद बनते ही सभी काॅलोनियों में विकास के द्वार खुलेंगे। पहले यहां ग्राम पंचायत हुआ करती थी। 20 हजार की आबादी होने पर वर्ष 1982 में समालखा में यहां नगर पालिका का गठन हुआ और वर्ष 1995 में पालिका का सीमा विस्तार हुआ था। पिछले 27 वर्षो में यहां सीमा विस्तार न होने से अवैध कालोनी वासी नर्क से बदतर हालात में जीने को मजबूर थे। न तो ग्राम पंचायत कोई विकास कार्य करवाती थी और न ही यहां नगर पालिका कुछ सुनती थी। वोट देने के अधिकार से भी इन क्षेत्रों के वासी वंचित थे।
विज्ञापन

पावटी, पट्टीकल्याणा, किवाना गांव परिषद में शामिल

आखिरकार 11 जून 2024 को पालिका सीमा का विस्तार करके सरकार ने समीपवर्ती पावटी, पट्टी कल्याणा, किवाना गांव के साथ लगते रकबे को भी पालिका सीमा में शामिल किया। इस कारण यहां जन संख्या 60 हजार के करीब हो गई। हरियाणा पालिका एक्ट के नियमानुसार 50 हजार की आबादी पर नगर परिषद बनाए जाने का प्रावधान है। अब सरकार ने नगर परिषद गठन का ड्राफ्ट नोटिफिकेशन जारी करते हुए जन साधारण से दावे आपत्तियां आमंत्रित की हैं। इसके लिए 30 दिन का समय रखा है। 30 दिन के बाद सरकार द्वारा फाइनल गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर परिषद बनने से विकास कार्याें में मिलेगा लाभ
नगर पालिका भंग होगी, शहर में दोबारा से वार्ड बंदी होगी व नगर परिषद के लिए चुनाव होंगे। सभी अवैध कालोनियां स्वीकृत होंगी। इनमें विकास कार्य होंगें, सफाई कर्मचारियों व स्टाफ की वृद्धि होगी, तीन जे ई,दो पालिका अभियंता, कार्यकारी अधिकारी , डिप्टी म्युनिसिपल कमिश्नर जैसे उच्च अधिकारी नियुक्त होंगे। विकास कार्यों के लिए अधिक सरकारी ग्रांट आएगी।

नगर परिषद का प्रस्तावित एरिया यहां तक होगा
समालखा व भापरा का समस्त रेवेन्यू एस्टेट, पावटी गांव के रकबा की मयूर विहार, गणेश नगर, चंदन गार्डन कालोनी, सीता राम काॅलोनी एकस्टेंशन, तारा एनक्लेव काॅलोनी पार्ट वन, पार्ट-टू, नेस्ले रोड़ की महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती, नेस्ले फैक्ट्री, प्रीतम पुरा एकस्टेंशन, शास्त्री कालोनी चुलकाना रोड़, धर्म एंकलेव, रेलवे लाइन पार भरत नगर, शिव कालोनी एकस्टेंशन, राजस्थान कालोनी एक्सटेंशन, चोपड़ा काॅलोनी (नारायणा रोड), सांसी काॅलोनी, राजीव काॅलोनी एक्सटेंशन, नई अनाज मंडी के पीछे बजरंग काॅलोनी, संगम कालोनी एक्सटेंशन भापरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed