फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Samalkha has the status of Municipal Council, underpass will be built on the highway in front of the bus stand.

Panipat News: समालखा को नगर परिषद का दर्जा, बस अड्डे के सामने हाईवे पर बनेगा अंडरपास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Nov 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
Samalkha has the status of Municipal Council, underpass will be built on the highway in front of the bus stand.
पानीपत/समालखा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जन आशीर्वाद रैली में समालखा को नगर परिषद का दर्जा देने की घोषणा के साथ करोड़ों की सौगात दे दी। मुख्यमंत्री ने यहां आम और खास से लेकर उद्यमियों की मांगों का भी ध्यान रखा। चौतरफा विकास की घोषणा पर रैली में कई बार तालियां बजीं। जहां बस अड्डे के सामने हाईवे पर अंडरपास बनाने की घोषणा की, वहीं डिकाडला के समीप एचएसआईआईडीसी के माध्यम से उद्योगों के लिए 100 से 500 एकड़ जमीन लेकर इंडस्ट्री स्थापित करने की बड़ी घोषणा की। यह समालखा यूपी यमुना पुल के मूर्त रूप में मिलने के बाद नए आयाम स्थापित करेगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने रविवार को अनाज मंडी में जन आशीर्वाद रैली में विपक्षियों पर हमला बोला। जनता को साधते हुए एक के बाद एक दर्जनों घोषणाएं की। रैली के संयोजक वरिष्ठ नेता संजय छौक्कर ने हलके की तरफ से अपना मांगपत्र सीएम को सौंपा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने समालखा में सौ-सौ एकड़ के सेक्टर बनाने की घोषणा की। 50 बेड के सीएचसी को 100 बेड का अस्पताल बनाने की घोषणा की। अस्पताल से लघु सचिवालय तक जाने के लिए करीब चार किलोमीटर का लंबा रास्ता है। इस रास्ते के बीच में कुछ जमीन लोगों से लेकर लघु सचिवालय से अस्पताल तक का सीधा रास्ता बनाया जाएगा। करहंस से पट्टीकल्याणा गांव तक पूर्वी बाईपास के रूप में आठ किलोमीटर लंबी सड़क बनाई जाएगी। रविदास सभा और कश्यप राजपूत धर्मशाला को 11-11 लाख रुपये देने की घोषणा की। समालखा से नारायणा फाटक पर अंडरपास के लिए 6.80 करोड़ रुपये के काम को कराने की घोषणा की। बस अड्डे के सामने हाईवे पर अंडरपास बनाया जाएगा। पंजाबी सभा के भवन के रुके हुए काम को पूरा किया जाएगा। चुलकाना धाम के सुंदरीकरण के लिए दो करोड़ देने की घोषणा की। बापौली में करीब सवा करोड़ की लागत से सब्जी मंडी बनाने और बापौली गांव में बस अड्डा बनाने की घोषणा की। नंगला आर ड्रेन पुल पर साढ़े चार करोड़ रुपये खर्च कर पुल बनाया जाएगा। मार्केटिंग बोर्ड की नौ सड़कों के लिए साढ़े आठ करोड़ रुपये और पीडब्ल्यूडी की सड़कों की मरम्मत के लिए 25 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने अग्रवाल समाज को 2012 में मिली जमीन के विवाद को भी जल्द सुलझाने का भरोसा दिया। सीएम ने कहा कि इससे पूर्व समालखा के लिए 57 घोषणाएं की गई थीं, जिनमें से 42 पूरी हो चुकी हैं। बाकी घोषणाओं पर भी काम करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले वर्ष भापरा स्टेडियम का उद्घाटन किया था। वह अभी तक खेल विभाग को नहीं मिल पाया है। यह स्टेडियम आगामी एक महीने में खेल विभाग को सौंप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि समालखा की फाउंड्री इंडस्ट्री से जुड़ी कुछ समस्याएं हैं, जिन्हें जल्द दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed