{"_id":"6ae2047bf25d8917840f733b","slug":"samalkha-bar-association-welcomed-district-and-sessions-judge-vani-gopal-sharma-panipat-news-c-244-1-pnp1006-166751-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: समालखा बार एसोसिएशन ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश वाणी गोपाल शर्मा का किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: समालखा बार एसोसिएशन ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश वाणी गोपाल शर्मा का किया स्वागत
विज्ञापन
-बार एसोसिएशन ने न्यायिक अधिकारियों के समक्ष रखीं वकीलों की समस्याएं
-चैंबर, डिस्पेंसरी और लाइब्रेरी का स्थान बढ़ाने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
समालखा। समालखा बार एसोसिएशन में पानीपत जिला एवं सत्र न्यायाधीश वाणी गोपाल शर्मा सहित जिले के कई न्यायिक अधिकारियों ने शिरकत की। समालखा कोर्ट परिसर पहुंचने पर बार एसोसिएशन के प्रधान विकास भारद्वाज और अन्य वकीलों ने न्यायिक अधिकारियों का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया।
बार एसोसिएशन के प्रधान विकास भारद्वाज ने बताया कि समालखा कोर्ट परिसर में वकीलों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जिला एवं सत्र न्यायाधीश वाणी गोपाल शर्मा के समक्ष इन समस्याओं को रखते हुए उनके समाधान की मांग की। उन्होंने कहा कि वकीलों के चैंबरों की संख्या और जगह बढ़ाने, कोर्ट परिसर में पोस्ट ऑफिस की सुविधा उपलब्ध कराने व डिस्पेंसरी स्थापित करने की आवश्यकता है। इसके अलावा, लाइब्रेरी में जगह की कमी को दूर करने और वहां आवश्यक सुविधाओं का विस्तार करने की मांग भी रखी गई। उन्होंने कहा कि कोर्ट परिसर में वकीलों और अन्य लोगों की सुविधा के लिए डिस्पेंसरी होना बेहद जरूरी है। यदि किसी व्यक्ति की तबीयत अचानक बिगड़ जाती है या कोई आपातकालीन स्थिति उत्पन्न होती है, तो परिसर में प्राथमिक चिकित्सा की सुविधा उपलब्ध होनी चाहिए।
इस मौके पर एडीजे राजेंद्र पाल सिंह, सीजेएम महेंद्र सिंह, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट वर्षा शर्मा, एसडीजेएम संजय व सिविल जज शैली नैन और सिविल जज बवनदीप मौजूद रहे।
विज्ञापन
29