{"_id":"6733bfccc90937b1e2032909","slug":"samadhan-camp-redressal-of-only-one-out-of-nine-complaints-panipat-news-c-18-1-knl1004-518323-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाधान शिविर : नौ शिकायतों में से महज एक का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाधान शिविर : नौ शिकायतों में से महज एक का निस्तारण
Wed, 13 Nov 2024 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Wed, 13 Nov 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। समाधान शिविर अब लगातार फेल साबित हो रहे हैं। लोगों के आरोप हैं कि शिविर में फरियादियों को सिर्फ आश्वासन देकर लौटा दिया जाता है। मंगलवार को निगम के समाधान शिविर में नौ शिकायतें आई लेकिन समाधान सिर्फ को ही मिला। बाकी आश्वासन के साथ लौट गए।
हालांकि एक दिन पहले ही निगम आयुक्त ने अधिकारियों को फटकार भी लगाई थी। उन्होंने सख्त आदेश दिए थे कि उन्हें हर समस्या का समाधान चाहिए। इसके लिए वे किसी भी प्रकार की बहाने बाजी नहीं सुनेंगे। निगम के शिविर में आई शिकायतों में तीन शिकायतें सफाई संबंधित शाखा से संबंधित रही। इनमें से एक का तुरंत समाधान किया गया जबकि दो लंबित रही। बाकी छह शिकायतें संपत्तिकर शाखा से संबंधित रही।
गौरतलब है कि 22 अक्तूबर से लगने वाले इन समाधान शिविरों में अब तक 142 शिकायतें आ चुकी हैं। इनमें से अधिकारी केवल 38 का ही समाधान कर पाए हैँ। एक शिकायत को रद्द कर दिया गया जबकि 103 शिकायतें आज भी लंबित हैं। ब्यूरो