फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Sahil wins Dangal by defeating Laxman Pehalwan

Panipat News: साहिल ने लक्ष्मण पहलवान को चित कर जीता दंगल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 07:25 AM IST
विज्ञापन
Sahil wins Dangal by defeating Laxman Pehalwan
बापौली। संजय पार्क बापौली में रविवार को इनामी कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में दूर दूर से पहलवान पहुंचे। दंगल को बांध के साहिल पहलवान ने अपने नाम किया। ग्रामीणों ने उनको कंधों पर उठाकर उनका हौसला बढ़ाया। पहलवानों ने यहां युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश भी दिया।
विज्ञापन

यमुना सुधार समिति के प्रदेशाध्यक्ष रत्तन सिंह रावल ने युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करने व उनका रुझान खेलों के प्रति करने के लिए इसकी पहल की थी। इस दंगल से अब तक सैकड़ों प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर के पहलवान निकल चुके हैं। रविवार को दंगल का शुभारंभ मुख्यातिथि समाजसेवी संजय रावल और पवन ठाकुर ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर किया। विजेता पहलवानों को नगद इनाम राशि देकर सम्मानित किया गया। दंगल में आसपास समेत दूर-दराज से आए पहलवानों ने जोर आजमाइश की। साहिल पहलवान बांध ने लक्ष्मण पहलवान महाराष्ट्र को चित कर दंगल जीता। कृष पहलवान पानीपत ने समीर गोयला को चित किया 1100 रुपये का इनाम जीता। फरीद पहलवान कोहंड ने इंसार पहलवान गागोह को हराकर 2100 का इनाम जीता। गयूर पहलवान गोयला और फरीद पहलवानों की कुश्ती बराबर पर रही।
विज्ञापन

दंगल में रेफरी ओमपाल रावल रहे। इस दौरान मुख्यअतिथि संजय रावल ने विजेता पहलवानों को सम्मानित करते हुए कहा कि युवाओं को नशे की लत से दूर रहना चाहिए। इस अवसर पर धाम्मा पहलवान बापौली, राजबीर, बिल्लू शर्मा, धर्मबीर, श्यामलाल जलमाना, बिटटू पहलवान बापौली व जग्गन राम मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed