फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Sahil is bringing laurels to the state in wrestling

Panipat News: कुश्ती में प्रदेश का नाम रोशन कर रहे साहिल

Fri, 29 May 2026 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 29 May 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Sahil is bringing laurels to the state in wrestling
साहिल। - फोटो : Archive
पानीपत। अपनी मेहनत और लगन से साहिल न केवल जिला स्तर पर बल्कि प्रदेश स्तर पर भी अपनी पहचान बना रहे हैं। साहिल सोनीपत के बुटाना गांव के रहने वाले हैं। पिछले तीन साल से वह शाहपुर में कोच कृष्ण कुंडू के मार्गदर्शन में कृष्ण कुंडू एकेडमी में कुश्ती अभ्यास कर रहे हैं। वह वियतनाम में आयोजित 29-31 को अंडर-17 कुश्ती चैंपियनशिप खेलने के लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

साहिल जिला और राज्य स्तर पर अनेक पदक जीत चुके हैं। वहीं दो बार राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शन कर चुके हैं। पहली 2024 में उन्होंने कांस्य पदक जीता और दूसरी जो 2025 में उत्तर प्रदेश के नोयडा में आयोजित की गई थी इस प्रतियोगिता में रजत पदक अपने नाम कर अपनी मेहनत को दर्शाया। इतना ही 2024 में थाईलैंड में आयोजित अंचर-15 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन

साहिल के पिता सुनील कुंडी खेतीबाड़ी करते हैं और मां गृहिणी हैं। वह साधारण परिवार से हैं। साहिल को कुश्ती खेलने में शुरू से ही रुचि रही है। उनके माता-पिता को उनकी उपलब्धियों पर गर्व है और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। उनका सपना है कि उनका बेटा कुश्ती में देश का नाम रोशन करे।
विज्ञापन
विज्ञापन


साहिल के कोच कृष्ण कुंडू ने बताया कि साहिल कुश्ती में बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी इन सभी उपलब्धियों के पीछे वर्षों का अभ्यास और अनुशासन है। कुश्ती में अपनी मेहनत के दम पर साहिल देश का नाम जरूर रोशन कर सकते हैं।


साहिल ने बताया कि उनकी इन सभी सफलताओं के पीछे माता-पिता का आशीर्वाद और कोच का सही मार्गदर्शन रहा है। उनकी कुश्ती में अभ्यास करने की शुरूआत बचपन में ही कर दी थी। उन्होंने कुश्ती को ही अपना भविष्य मान रखा है। वह रोजाना शाहपुर स्थित कोच कृष्ण कुंडू के मार्गदर्शन में कुश्ती अभ्यास कर रहे हैं। फिलहाल उनका पूरा ध्यान वियतनाम में आयोजित अंडर-17 कुश्ती चैंपियनशिप में अच्छा प्रदर्शन करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed