फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Sagar's golden victory over Delhi

80 किलोग्राम भार वर्ग में विश्व विजेता सागर जागलान ने जीता खेलो इंडिया में गोल्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Sagar's golden victory over Delhi
पानीपत। 80 किलो ग्राम भार वर्ग के विश्व विजेता पहलवान सागर जागलान ने खेलो इंडिया में भी गोल्ड मेडल जीता है। सेमीफाइनल में दिल्ली की टीम को उन्होंने 10-0 से हराया। फाइनल में सागर ने यूपी के पहलवान को हरा दिया। उन्होंने खेलो इंडिया में प्रदेश की झोली में एक और गोल्ड मेडल डाल दिया। सागर ने 2021 में हंगरी में आयोजित वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती थी।
विज्ञापन

10 वर्ष की आयु से खेलना किया शुरू
सात साल पहले 10 वर्ष की उम्र में खेलना शुरू कर दिया था। सागर के पिता मुकेश का कहना है कि उन्हें उस समय यह भी नहीं पता था कि सागर इस खेल में कहां तक जाएंगे। खेल शुरू करने के एक साल बाद ही जिला स्तरीय में स्पर्धा में पहला गोल्ड मेडल जीता था। वहीं पहला नेशनल पदक स्कूली नेशनल में गोल्ड आया था। नेशनल में सात मेडल और राज्य स्तर पर 14 मेडल जीत चुके हैं। खरखौदा के अश्विनी रेसलिंग अकादमी में अभ्यास करते हैं। खेलो इंडिया के लिए पंचकूला कैंप में अभ्यास किया था। माता-पिता ने गांव में पड़ोसियों को मिठाई बांटकर खुशी मनाई। देर रात तक सागर अपने घर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed