फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Sagar is making a name for himself in weightlifting

Panipat News: भारोत्तोलन में नाम रोशन कर रहे सागर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Sagar is making a name for himself in weightlifting
पानीपत। राजाखेड़ी गांव के सागर मलिक भारोत्तोलन में खेल प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। वह जिला और राज्य स्तर पर तीन पदक हासिल कर चुके हैं।
विज्ञापन

पिता सत्यवान मलिक किसान और मां सुनीत गृहिणी है। उनकी तीन बहने भी हैं जिनकी शादी हो चुकी है। वह परिवार में सबसे छोटे है। सागर कोच पर निर्भर न होकर स्वयं ही अभ्यास करते है। जिसके लिए वह सुबह-शाम अपने खेत में मैदान बनाकर अभ्यास कर रहे हैं। वह 2024 दिसंबर में रोहतक में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल कर चुके हैं। साथ ही वह दो पदक जिला स्तर पर भी हासिल कर चुके हैं। उन्हें शुरूआत से ही पहलवान बनने का शौक है। इसके लिए वह बचपन से ही पहलवानी करते हैं। इसके बाद अपने दोस्त को देख प्रोत्साहित होकर उन्होंने भारोत्तोलन में अभ्यास करना शुरू किया। वर्तमान में वह राष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल करने के लिए अभ्यास कर रहे हैं।
पिता सत्यवान ने बताया कि वह शुरूआत से ही पहलवान बनने के शौकीन हैं। वह जिला और राज्य स्तर पर तीन पदक हासिल कर चुके हैं। साथ ही वह स्वयं ही खेत में मैदान और अन्य सामग्री रखकर मेहनत करते है। परिवार की ओर से खेलों के लिए उन्हें हर संभव सहयोग किया जा रहा है। वह भारोत्तोलन में देश के लिए पदक हासिल करना चाहते है। जिसके लिए सुबह-शाम मेहनत कर रहे हैं।
विज्ञापन

सागर मलिक ने बताया कि वह जिला और राज्य स्तर पर तीन पदक हासिल कर चुके हैं। वह स्वयं ही खेल का अभ्यास कर रहे हैं। वह 2024 दिसंबर में रोहतक में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed