फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Saffron colored gulal on BJP's victory

भाजपा की जीत पर भगवा रंग का उड़ा गुलाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 01:35 AM IST
विज्ञापन
Saffron colored gulal on BJP's victory
पानीपत। जो राम को लाए है हम उनको लाए है गाने पर झुमे युवा:- पानीपत टोल टैक्स पर युवा हाथ में पटाखे ल - फोटो : Panipat
पानीपत। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की धमाकेदार जीत का असर वीरवार को पानीपत में दिखाई दिया। खुशी में कार्यकर्ताओं ने जमकर भगवा रंग का गुलाल आदि उड़ाया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की गई। उधर, पानीपत टोल पर जहां आंदोलन के किसानों ने टेंट लगाया था, पूरा आंदोलन चला, वहां पर भी भाजपा किसान मोर्चा ने जश्न मनाया।
विज्ञापन

भाजपा की जिलाध्यक्षा डॉ. अर्चना गुप्ता ने सेक्टर-12 स्थित कार्यालय पर जश्न मनाया। कार्यकर्ता ढोल थाप पर जमकर थिरके। भाजपा के जश्न में मेयर अवनीत कौर, जिलाध्यक्षा डॉ. अर्चना गुप्ता, रविंद्र छौक्कर, रविंद्र भाटिया, अनीता चावला और सुनीता गोयल मुख्य रूप से मौजूद रहे। पानीपत टोल पर किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष महावीर ने कार्यकर्ताओं के जश्न मनाया। कार्यकर्ता जमकर झूमें और गुलाल लगाया।
विज्ञापन

बापौली में जीत की खुशी में बांटे गए लड्डू
बपौली। भाजपा की जीत की खुशी में भाजपा के जिला महामंत्री कृष्ण छौक्कर किवाना ने अपने गांव में लड्डू बांटकर खुशी मनाई। ग्रामीणों से कृष्ण छौक्कर ने कहा कि यूपी, गोवा, मणिपुर व उत्तराखंड में जनता ने भाजपा की सरकार बनाने का रास्ता साफ कर यह जता दिया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में सही कार्य किए जा रहे हैं। छौक्कर ने यूपी समेत चारों राज्यों के मतदाओं का धन्यवाद किया। इस अवसर पर बलवान, दिनेश, रामकिशन, श्रीभगवान, उमर सिंह, धज्जाराम, सूरत सिंह व विनोद कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसराना में भी कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
इसराना। भाजपा की जीत पर इसराना बाजार में भाजपाइयों ने मिठाई बांटकर जीत की खुशी मनाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता निगरानी समिति के पूर्व चेयरमैन धर्मपाल जागलान ने की व संचालन मंडल अध्यक्ष सतबीर पांचाल ने किया। कार्यक्रम में हिंदू युवा वाहिनी के जिला संयोजक विक्की जागलान के साथ वाहिनी के सदस्य भी शामिल हुए। इस दौरान मंडल अध्यक्ष सतबीर पांचाल, मंडल महामंत्री नीरज रंगा, उपाध्यक्ष राकेश मलिक, हिंदू युवा वाहिनी के जिला संयोजक विक्की जागलान, आजाद सरोहा, पूर्व सरपंच कुलदीप मलिक शामिल हुए।
प्रतिक्रिया :
पीएम मोदी के कार्यों पर लगाई मोहर
चार प्रदेशों में भाजपा की सरकार बनी है। लोग पीएम नरेंद्र मोदी की कार्यप्रणाली से खुश हैं। जनता ने पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यों पर मोहर लगाई है। भाजपा सरकार के राज में ही देश विकास के पथ पर अग्रसर है। - रणदीप घणघस, मीडिया कोऑर्डिनेटर, हरियाणा सरकार
चार प्रदेशों में ये जनता की जीत है
चार प्रदेशों में भाजपा ने जीत दर्ज की है। ये भाजपा की नहीं लोगों की जीत है। लोगों को भाजपा पर पूूर्ण विश्वास है। जात पात की राजनीति करने वालों को जनता ने जवाब दिया है। सरकार लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेगी। - प्रमोद विज, विधायक पानीपत शहरी
भाजपा की जीत, लोकतंत्र की जीत
विरोधियों ने लोगों को झूठे प्रलोभनों में जनता को लाने का पूर्ण प्रयास किया। अब लोग समझ चुके हैं। चार प्रदेशों में जीत ये दिखाती है देश का हित पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों में ही सुरक्षित है। भाजाप की ये जीत लोकतंत्र की जीत है। - महिपाल ढांडा, विधायक पानीपत ग्रामीण

लोगों का भाजपा में विश्वास
लोगों का भाजपा में पूर्ण विश्वास है। चार राज्यों में एतरफा जीत ने इसे साबित किया है। लोगों ने पीएम नरेंद्र मोदी की कार्यों पर मोहर लगाई है। जनता सब जानती है। मतदाताओं का बहुत बहुत आभार। -डॉ. अर्चना गुप्ता, जिलाध्यक्ष भाजपा

पानीपत। 5 राज्यों के चुनाव नतीजे आने के बाद पानीपत भाजपा जिला अघ्यक्ष के कार्यालय में दिखा जशन का ?

पानीपत। 5 राज्यों के चुनाव नतीजे आने के बाद पानीपत भाजपा जिला अघ्यक्ष के कार्यालय में दिखा जशन का ?- फोटो : Panipat

पानीपत। जीत का भगवा रंग:-  पानीपत टोल टैक्स पर जहा 1 साल से भी ज्यादा किसान आंदोलन में लगे रहे टैट आज ?

पानीपत। जीत का भगवा रंग:- पानीपत टोल टैक्स पर जहा 1 साल से भी ज्यादा किसान आंदोलन में लगे रहे टैट आज ?- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed