{"_id":"63e9daa49e267cb9e605de44","slug":"sadhvi-deva-thakur-comment-in-connection-with-arrest-of-head-constable-ashish-kumar-singham-of-panipat-2023-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat: हेड कांस्टेबल सिंघम की गिरफ्तारी पर बोलीं साध्वी देवा ठाकुर... आशीष ने वर्दी की गरिमा नहीं रखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat: हेड कांस्टेबल सिंघम की गिरफ्तारी पर बोलीं साध्वी देवा ठाकुर... आशीष ने वर्दी की गरिमा नहीं रखी
Mon, 13 Feb 2023 12:07 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 13 Feb 2023 12:07 PM IST
सार
दो फरवरी को आशीष ने टीडीआई पुल के पास कुछ पुलिसकर्मियों और निजी वाहन चालकों की वीडियो बनाई थी। जिसमें आशीष ने रिश्वतखोरी का आरोप लगाया था। इसी बात पर वहां तैनात एएसआई और आशीष में बीच सड़क पर ही हाथापाई हो गई थी जिसकी वीडियो भी आशीष ने बनाकर वायरल की थी।
विज्ञापन
साध्वी देवा ठाकुर और हेड कांस्टेबल आशीष कुमार सिंघम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पानीपत के चर्चित हेड कांस्टेबल आशीष कुमार उर्फ सिंघम की गिरफ्तारी प्रकरण में साध्वी देवा ठाकुर ने अपना बयान दिया है। उन्होंने आशीष के काम करने के तरीके की आलोचना की है। उनका कहना है कि सिंघम वाहवाही लूटने के लिए वीडियो बनाता था। कुछ 20-30 लोग उसी वीडियो को सोशल मीडिया डालते है। ये लोग इस मामले में न आते, तो शायद आशीष को जमानत मिल सकती थी।
विज्ञापन
साध्वी देवा ठाकुर ने कहा कि पानीपत के एसपी ईमानदार हैं। उन्होंने बड़े-बड़े बदमाशों के घुटने टिकवा दिए। दूसरी बात ये है कि आशीष को अगर समाज सेवा के काम करने हैं, उसे देश सेवा करनी है तो मुझे नहीं लगता कि उसे वर्दी का इस्तेमाल करना चाहिए। वर्दी की एक गरिमा, एक प्रोटोकॉल और एक सिस्टम है। यूनिफॉर्म पहन कर वर्दी वाले अफसरों की ही बेइज्जती करने का प्रयास कर किया। अपने आप को दिखाने के लिए हर चीज की वीडियो बनाई। उसकी खुद की पत्नी पर 5 लाख के लेन-देन का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह है मामला
दो फरवरी को आशीष ने टीडीआई पुल के पास कुछ पुलिसकर्मियों और निजी वाहन चालकों की वीडियो बनाई थी। जिसमें आशीष ने रिश्वतखोरी का आरोप लगाया था। इसी बात पर वहां तैनात एएसआई और आशीष में बीच सड़क पर ही हाथापाई हो गई थी जिसकी वीडियो भी आशीष ने बनाकर वायरल की थी। इस मामले में आशीष पर कई धाराओं में सेक्टर 13-17 थाना में केस दर्ज हुआ था। साथ ही उन निजी वाहन चालकों के कोर्ट में 164 के बयान दर्ज करवाए गए थे, जिनसे रुपये लेने की आशीष ने बात कही थी। इन बयानों में तीनों ड्राइवरों ने रुपये के लेन-देन की बात को इनकार कर दिया था। केस दर्ज होने का पता लगने के बाद आशीष ने खुद गिरफ्तारी देने की बात कही थी। मगर, इससे पहले ही पुलिस ने उसे उसके सरकारी क्वार्टर से गिरफ्तार कर लिया था। कोर्ट ने सभी पहलुओं को सुनने के बाद आशीष को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।