{"_id":"69d2d4a0e45cdd66d305760e","slug":"sacrifices-made-at-arya-girls-school-for-world-peace-panipat-news-c-244-1-sknl1016-154963-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: विश्व शांति के लिए आर्य गर्ल्स स्कूल में दी आहुतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: विश्व शांति के लिए आर्य गर्ल्स स्कूल में दी आहुतियां
विज्ञापन
पानीपत। आर्य प्रतिनिधि सभा हरियाणा के आह्वान पर आर्य कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, वीर भवन परिसर में विश्व में व्याप्त अशांत परिस्थितियों और युद्ध के माहौल को देखते हुए हवन व प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिकाओं और छात्राओं ने श्रद्धा व आस्था के साथ हवन में आहुति दी और विश्व शांति, एकता और मानव कल्याण के लिए सामूहिक प्रार्थना की। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि युद्ध नहीं, शांति ही मानवता का सच्चा मार्ग है। विद्यालय के प्रधान महावीर आर्य ने बताया कि भारतीय संस्कृति में मानवता को सर्वोपरि स्थान दिया गया है और युद्ध किसी भी समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सकता।
उन्होंने सभी नागरिकों से विश्व शांति की कामना करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल वातावरण शुद्ध होता है, बल्कि विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, संस्कारों और सकारात्मक सोच का भी विकास होता है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर विश्व में शांति और मानवता की रक्षा की प्रार्थना की।