{"_id":"67648c6b5cc3d2197400bc65","slug":"sacrifice-day-of-pt-ram-prasad-bismil-ashfaq-ullah-khan-and-roshan-singh-celebrated-panipat-news-c-244-1-pnp1007-129277-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पं. राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खान और रोशन सिंह का बलिदान दिवस मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पं. राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खान और रोशन सिंह का बलिदान दिवस मनाया
विज्ञापन
आर्य बाल भारती पब्लिक स्कूल में बच्चों के साथ महासचिव महताब सिंह मलिक और प्रधानाचार्य डॉ. अशोक
पानीपत। आर्य बाल भारती स्कूल में बलिदानी पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खान और रोशन सिंह का बलिदान दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। मुख्यातिथि स्कूल के महासचिव महताब आर्य रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ. अशोक आर्य ने की। डीपीई आशा अरोड़ा ने सबका स्वागत किया और हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड के प्रभारी उपप्राचार्य जगदीश आर्य ने सबका आभार व्यक्त किया।
प्रधानाचार्य डॉ. अशोक आर्य ने कहा कि यह देश उन सभी ज्ञात-अज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों, अमर बलिदानों और क्रांतिकारियों का हमेशा ऋणी रहेगा, जिन्होंने इस देश को आजाद करवाने में अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। पं. रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खान और रोशन सिंह का देश की आजादी में विशेष योगदान है।
उन्होंने कहा कि ऋषि दयानंद और स्वामी श्रद्धानंद, स्वामी सच्चिदानंद गौड़, पंडित नेकीराम, आर्य प्रकाश, वीर शास्त्री और आचार्य बलदेव ने वैदिक शिक्षाओं को आगे बढ़ाने के सभी प्रयास किए हैं और आज सभी आर्य शिक्षण संस्थानों में शिक्षा के साथ-साथ कोटी के वैदिक संस्कार देने का कार्य भी किया जाता है। उन्होंने कहा कि विश्व स्तर पर लगभग 10 हजार आर्य संस्थाएं और आर्य शिक्षण संस्थाएं वैदिक धर्म को विश्व स्तर पर स्थापित करने के लिए सभी प्रयास कर रही हैं। प्रवक्ता कीर्ति मलिक और योग अध्यापक प्रवीण आर्य ने भी विद्यार्थियों को मार्गदर्शन किया।