फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Sachin Chhaukkar becomes head of Bar Association by winning by one vote

Panipat News: सचिन छौक्कर एक वोट से जीतकर बनें बार एसोसिएशन के प्रधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Dec 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
Sachin Chhaukkar becomes head of Bar Association by winning by one vote
समालखा। समालखा बार एसोसिएशन के चुनाव में प्रधान पद के लिए कांटे का मुकाबला हुआ। जिसमें सचिन छौक्कर ने अपने प्रतिद्वंद्वी नरेंद्र वशिष्ठ को मात्र एक वोट से हराया। वहीं उपाध्यक्ष पद पर रोहतास कुमार ने संजय त्यागी को 92 मतों से पराजित किया। इसी तरह मुकेश कहराणा अपने प्रतिद्वंदी वकील जोगिंद्र को 29 वोट से हराकर सचिव पद पर आसीन हुए।
विज्ञापन


चुनाव अधिकारियों सुमन दीप और हरीश रूहल ने बताया कि समालखा बार एसोसिएशन का चुनाव वैसे तो शांतिपूर्ण हुआ लेकिन प्रधान पद का परिणाम घोषित करने में मशक्कत करनी पड़ी। उन्होंने बताया कि
विज्ञापन


8-10 बार गिनती करने के बाद सचिन छौक्कर को एक वोट से विजयी घोषित किया गया। जबकि प्रधान पद हारने वाले नरेंद्र वशिष्ठ ने चुनाव अधिकारियों को परिणाम घोषित न करने की गुहार लगाई थी। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को हुए बार एसोसिएशन के 290 सदस्यों में से 244 वकीलों ने वोट डाले।जिसमें से सचिन छौक्कर को 122 और उनके प्रतिद्वंद्वी नरेंद्र वशिष्ठ को 121 मत प्राप्त हुए। एक मत जिस पर नरेंद्र के आगे सही टिक का निशान और उसी वोट पर सचिन के नाम के आगे क्राॅस लगा हुआ मिला। जिसको लेकर चुनाव परिणाम घोषित करने में काफी मशक्कत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं उप प्रधान पद पर रोहतास को 167 जबकि संजय त्यागी को कुल 75 वोट मिले। इसी तरह सचिव पद के लिए चुनाव लड़ रहे मुकेश कहराणा को 135 और जोगिंद्र को 106 वोट मिले। जिसमें मुकेश कहराणा 29 मतों के अंतर से चुनाव जीते और बार एसोसिएशन में लगातार दूसरी बार सचिव निर्वाचित हुए। जबकि सयुंक्त सचिव ईश्वर छौक्कर और कोषाध्यक्ष पद पर पंकज छौक्कर पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed