फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Saavan in three auspicious yogas, starts from Monday and will end on Monday

Panipat News: तीन शुभ योग में सावन, सोमवार से शुरू सोमवार को होगा समापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 06:32 AM IST
विज्ञापन
Saavan in three auspicious yogas, starts from Monday and will end on Monday
पानीपत। इस बार सावन में शुभ संयोग बन रहा है। इस बार सावन सोमवार से शुरू होगा। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि, प्रतियोग और आयुष्मान तीन योग बन रहे हैं। खास बात यह है कि सावन का समापन भी सोमवार के दिन होगा। इस बार पांच सोमवार होंगे। सोमवार का ही दिन भगवान का शिव का प्रिय है। शिव भक्त इस दिन भोले बाबा का व्रत रखते हैं।
विज्ञापन

गायत्री ज्योतिष अनुसंधान केंद्र के संचालक डॉ. रामराज कौशिक ने बताया कि आषाढ़ माह के समापन के साथ ही हिंदू पंचांग का पांचवां माह सावन शुरू हो जाएगा। यह महीना देवों के देव महादेव का प्रिय महीना भी कहा जाता है और इसका इंतजार सालभर किया जाता है। इस महीने में शिवालयों में भक्तों का तांता लगा रहता है। भक्त सोमवार के दिन व्रत रखते हैं और पूजा-अर्चना करते हैं। इस बार खास संयोग बन रहा है। सावन मास की शुरुआत सोमवार से हो रही है और इसका समापन भी सोमवार को ही हो रहा है। ऐसा माना जाता है कि सावन सोमवार को पूरे विधि विधान से शिवजी की पूजा करने पर सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। वहीं इस वर्ष पहले सावन सोमवार का व्रत 22 जुलाई को रखा जाएगा। सावन के आरंभ होते ही प्रातः 05: 37 से रात्रि 10: 21 तक सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। वहीं प्रीति योग जो 21 जुलाई को रात्रि 09:11पर शुरू होगा और 22 जुलाई को सायं 05:58 पर समाप्त होगा। तीसरा योग आयुष्मान योग है जो सायं 05: 58 से आरंभ होकर 23 जुलाई को दोपहर 02:36 पर समाप्त होगा।
विज्ञापन


बॉक्स
सावन में शिव पूजा का है महत्व
श्रद्धालु सुबह जल्दी उठकर पूजा शुरू करने से पहले स्नान करें। भगवान शिव और माता पार्वती की प्रतिमा रखें। दीप जलाएं और प्रार्थना करें। शिव चालीसा, शिव तांडव स्तोत्र और श्रावण मास कथा का पाठ करें। शिव मंदिर में शिवलिंग पर पंचामृत (दूध, दही, शक्कर, शहद और घी) चढ़ाएं। शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और फूलों और बेलपत्र से सजाएं। बेलपत्र भगवान शिव को बहुत प्रिय है। भगवान शिव को मिठाई का भोग लगाएं। अंत में भक्तों के माथे पर चंदन का लेप लगाएं और इत्र छिड़कें।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुभ योगों का संयोग

सावन सोमवार की तिथियां
22 जुलाई 2024- पहला सोमवार
29 जुलाई 2024-दूसरा सोमवार
05 अगस्त 2024- तीसरा सोमवार
12 अगस्त 2024- चौथा सोमवार
19 अगस्त 2024- पांचवां सोमवार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed