{"_id":"65e39afa507910e470049227","slug":"rushed-away-with-cash-on-the-pretext-of-providing-cheap-goods-panipat-news-c-244-1-sknl1009-114649-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सस्ता सामान दिलाने का झांसा देकर नकदी ले हुए फुर्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सस्ता सामान दिलाने का झांसा देकर नकदी ले हुए फुर्र
विज्ञापन
समालखा। शादी का सामान सस्ता दिलवाने के नाम पर कुछ लोगों ने एक व्यक्ति से 1.78 लाख रुपये लेकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अब केस दर्ज किया है।
शिकायत में शेर सिंह निवासी पुंडरी कैथल ने बताया कि वह अपने चचेरे भाई प्रवीन कुमार के साथ धनौरा उत्तर प्रदेश में अपने रिश्तेदार के यहां से बस में लौट रहा था। बस में उसकी पहचान सुरेश कुमार नाम के व्यक्ति से हो गई। उसने खेती के लिए सस्ती भूमि खरीदने की बात कही और उससे मोबाइल नंबर ले लिया था।
इसके उपरांत आरोपी ने कई बार उससे फोन कर भूमि दिलवाने को कहा। वह 25 नवंबर 2023 को वह पुंडरी आया। उसे पता लगा कि मेरे लड़के सतबीर की शादी तय हो चुकी है और उसे पानीपत बुलाकर उसने बताया कि उसके रिश्तेदारों की यहां दुकानें हैं। जहां उसे शादी का सस्ता सामान मिल जाएगा।
विज्ञापन
वह 27 नवंबर को 1 लाख 78 हजार रुपये लेकर सामान लेने के लिए अकेला ही पानीपत आ गया। आरोपी उसे ऑटो में समालखा ले आया और यहां पर उसका एक अन्य साथी भी मिल गया। उसने आरोपियों को रुपयों से भरा अपना बैग दे दिया और कुछ देर बाद दोनों आरोपी वहां से फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में अब केस दर्ज किया है।