{"_id":"69fe54220d8a39f7a706bc0c","slug":"rte-verification-process-is-slow-only-1153-percent-of-applications-have-been-verified-in-the-district-panipat-news-c-244-1-sknl1016-156868-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: आरटीई- सत्यापन प्रक्रिया की रफ्तार सुस्त, जिले में केवल 11.53 प्रतिशत आवेदन ही हो सके सत्यापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: आरटीई- सत्यापन प्रक्रिया की रफ्तार सुस्त, जिले में केवल 11.53 प्रतिशत आवेदन ही हो सके सत्यापित
विज्ञापन
पानीपत। आरटीई अधिनियम-2009 के तहत निजी स्कूलों में दाखिले के लिए चल रही आवेदन सत्यापन प्रक्रिया जिले में बेहद धीमी गति से आगे बढ़ रही है। एडमिशन ट्रैकिंग वेरिफिकेशन पोर्टल के अनुसार वीरवार शाम 5 बजे तक पानीपत में कुल 1015 अलॉटेड सीटों में से केवल 117 आवेदनों का ही सत्यापन हो पाया, जो कुल आवेदनों का मात्र 11.53 प्रतिशत है। वहीं 898 आवेदन अभी भी लंबित हैं।
पोर्टल के आंकड़ों के अनुसार जिले में अब तक 79 आवेदन अप्रूव किए गए हैं, जबकि 21 आवेदन रिजेक्ट और 17 अनुपस्थित श्रेणी में दर्ज किए गए हैं। सत्यापन प्रक्रिया की अंतिम तिथि 9 मई निर्धारित है, ऐसे में विभाग और स्कूलों के सामने दो दिन में सभी लंबित आवेदनों का सत्यापन पूरा करने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।
प्रदेश स्तर पर भी स्थिति संतोषजनक नहीं है। हरियाणा में कुल 21752 सीटों के मुकाबले अब तक केवल 3038 आवेदन ही सत्यापित हो सके हैं, जो कुल का 13.97 प्रतिशत है। इनमें 2041 आवेदन स्वीकृत, 612 रिजेक्ट और 305 अनुपस्थित श्रेणी में हैं, जबकि 18714 आवेदन अब भी लंबित पड़े हैं।
विज्ञापन
उधर, मौलिक शिक्षा निदेशालय ने सभी निजी स्कूलों को 13 मई तक प्रवेश स्तर की कक्षाओं की सीटों का विवरण पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। जिले के 111 निजी स्कूल इस प्रक्रिया में शामिल हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि गलत जानकारी, फर्जी दस्तावेज या समय सीमा में डाटा अपलोड न करने पर एमआईएस एक्सेस बंद करने से लेकर स्कूल की मान्यता रद्द करने तक की कार्रवाई की जा सकती है।
आरटीई के तहत जिले की स्थिति
कुल निजी स्कूल : 111
प्राथमिक विद्यालय : 17
माध्यमिक विद्यालय : 56
उच्च विद्यालय : 10
वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय : 28
पानीपत की आरटीई प्रोग्रेस रिपोर्ट
कुल अलॉटेड सीटें : 1015
सत्यापित आवेदन : 117
लंबित आवेदन : 898
स्वीकृत : 79
रिजेक्ट : 21
अनुपस्थित : 17
कुल प्रगति : 11.53 प्रतिशत
कोट
सभी स्कूलों और संबंधित अधिकारियों को सत्यापन प्रक्रिया समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। लंबित आवेदनों के निपटारे के लिए लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है और निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी आवेदन सत्यापित करने का प्रयास किया जाएगा।
- नीलम कुंडू, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, पानीपत।