{"_id":"6407093ef6cea172a302adb3","slug":"rss-across-country-will-gather-next-week-in-panipat-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूलों की होली के साथ रूपरेखा पर मुहर, पानीपत में अगले सप्ताह जुटेंगे देशभर के आरएसएस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूलों की होली के साथ रूपरेखा पर मुहर, पानीपत में अगले सप्ताह जुटेंगे देशभर के आरएसएस
Tue, 07 Mar 2023 03:22 PM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 07 Mar 2023 03:22 PM IST
सार
पानीपत में संघ के प्रतिनिधि सात मार्च मंगलवार को जीटी रोड गोहाना मोड स्थित एशियन एजूटेक में होली मिलन समारोह किया। इसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय तथा क्षेत्र के पदाधिकारियों ने फूलो की होली खेली।
विज्ञापन
अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख नरेंद्र
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अंतर्गत अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की वार्षिक बैठक 12 मार्च से पानीपत के गांव पट्टीकल्याणा गांव स्थित केंद्र में होगी। इसमें देशभर से करीब 14 सौ कार्यकर्ता शामिल होंगे। तीन दिवसीय अधिवेशन की रुपरेखा तैयार कर ली है। आरएसएस के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत अपने 10 दिन के हरियाणा के प्रवास के दौरान पट्टी कल्याणा स्थित केंद्र पर पहुंच गए हैं। अधिवेशन की रुपरेखा मंगलवार को फूलों की होली के साथ तय की। अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख नरेंद्र ने कार्यक्रम को विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन
मोहन भागवत ने अपने 10 दिन के प्रवास के दौरान पानीपत पहुंचे
उन्होंने बताया कि हरियाणा में 12 साल बाद होने वाली यह बैठक काफी विशेष रहेगी। 12 मार्च को उद्घाटन सत्र होगा। इसके बाद 14 मार्च तक लगातार चलेगी। बैठक में 2022-2023 के संघ कार्य की समीक्षा और आगामी वर्ष (2023-2024) की संघ कार्य योजना पर चर्चा होगी। इसके अलावा कार्यकर्ता निर्माण व प्रशिक्षण, संघ शिक्षा वर्गों की योजना, शताब्दी विस्तार योजना व कार्य के दृढ़ीकरण और देश की वर्तमान स्थिति पर विचार एवं महत्वपूर्ण विषयों पर प्रस्ताव भी पारित किए जाएंगे।
विज्ञापन
ये पहुंचेंगे
प्रतिनिधि सभा बैठक में सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले, सभी सह सरकार्यवाह, अखिल भारतीय कार्यकारिणी, क्षेत्र व प्रांत कार्यकारिणी, संघ के निर्वाचित प्रतिनिधि, सभी विभाग प्रचारक तथा विविध संगठनों के निमंत्रित कार्यकर्ता भाग लेंगे। देशभर से लगभग 14 सौ कार्यकर्ता बैठक में सम्मिलित होंगे। इस मौके पर उत्तर क्षेत्र प्रचार प्रमुख अनिल कुमार और हरियाणा प्रांत प्रमुख राजेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
होली स्नेह मिलन में खेली फूलों की होली
संघ के प्रतिनिधि सात मार्च मंगलवार को जीटी रोड गोहाना मोड स्थित एशियन एजूटेक में होली मिलन समारोह किया। इसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय तथा क्षेत्र के पदाधिकारियों ने फूलो की होली खेली।
छोटी बैठक कल से शुरू
तीन दिवसीय कार्यक्रम को लेकर छोटी बैठक बुधवार को शुरू हो जाएंगी। इनमें अलग अलग संगठनों के पदाधिकारी शामिल होंगे।
प्रशासन और पुलिस ने भी किए पुख्ता
प्रशासन और पुलिस ने बैठक की सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर तैयारी कर ली है। वीआईपी मुवमेंट को देखते हुए विशेष ड्यूटी प्लान तैयार किया है। इसमें यातायात से लेकर सुरक्षा प्रबंधों को शामिल किया है।