{"_id":"67332cc1c6f347720e053710","slug":"rs-3-5-lakh-cash-and-jewelery-stolen-from-house-in-panipat-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat: शादी में गया था परिवार, चोरों ने घर में बोल दिया धावा, 3.5 लाख कैश और जेवर चोरी कर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat: शादी में गया था परिवार, चोरों ने घर में बोल दिया धावा, 3.5 लाख कैश और जेवर चोरी कर फरार
Tue, 12 Nov 2024 03:54 PM IST
अंकेश ठाकुर
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Tue, 12 Nov 2024 03:54 PM IST
सार
हरियाणा के पानीपत में चोरों ने एक बंद पड़े घर को अपना निशाना बनाया। दरअसल परिवार शादी समारोह में शामिल होने के लिए शहर से बाहर गया था। चोरों ने इसी बात का फायदा उठाया और घर से लाखों रुपये कैश और जेवर चोरी कर लिए।
विज्ञापन
लोहे की अलमारी तोड़ कैश व जेवर ले गए चोर।
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
चोरों ने सेक्टर-17 में एक बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर साढ़े तीन लाख रुपये नकदी व सोने चांदी के जेवर चोरी कर लिए। वारदात के वक्त परिवार के लोग जयपुर में शादी में गए थे। वहां पड़ोसियों ने उन्हें वारदात की सूचना दी। उन्होंने घर पहुंचकर इसकी शिकायत सेक्टर 13-17 पुलिस थाना में दी। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। अब मामले की जांच की जा रही है।
सेक्टर- 17 निवासी दीपक मित्तल ने बताया कि वह सात नवंबर को अपने परिवार के साथ शादी में शामिल होने के लिए जयपुर गया था। उसने रविवार को पड़ोसी ने कॉल कर बताया कि उसके मकान का ताला टूटा हुआ है।
सूचना मिलने के बाद वह देर रात तक घर पहुंचे। उसने देखा कि कमरों का भी ताला टूटा हुआ था। कमरे में सामान बिखरा हुआ था। जांच करने पर अलमारी से 3.50 लाख रुपये कैश व सोने-चांदी के लाखों के जेवर चोरी हो चुके थे। उसकी पुलिस से मांग है कि जल्द चोरों का पता लगाकर कार्रवाई की जाए।