फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Rs 20 lakh and car recovered from robbery accused

Panipat News: लूटपाट के आरोपियों से 20 लाख व कार बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 07:12 AM IST
विज्ञापन
Rs 20 lakh and car recovered from robbery accused
पानीपत। नांगलखेड़ी गांव के पास 25 जून को कैश कलेक्शन एजेंट से हुई 26 लाख रुपये लूटने के आरोपियों से पुलिस ने 20 लाख रुपये व वारदात में प्रयुक्त एसयूवी कार बरामद कर ली है। पुलिस इस मामले में वारदात के अन्य तीन आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है। इनकी गिरफ्तारी का प्रयास जारी है। वहीं पुलिस ने छह दिन के रिमांड के बाद इस वारदात के सरगना वनराज उर्फ विपुल निवासी वेड पाटन गांव, अहमदाबाद व दलीप निवासी पदराडा पाटन गांव, अहमदाबाद को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन



सीआईए वन प्रभारी राजपाल सिंह ने बताया कि उन्होंने पांच जुलाई को अहमदाबाद से वनराज उर्फ विपुल निवासी वेड पाटन गांव, अहमदाबाद व दलीप निवासी पदराडा पाटन गांव , अहमदाबाद गुजरात को गिरफ्तार किया गया था। इन्होंने अपने साथी सद्दाम, मुस्ताक व लक्ष्मण के साथ मिलकर 25 जून को रोहतक से 26 लाख रुपये कैश लेकर अपने सेक्टर 12 स्थित कमरे पर जा रहे जयेश से 26 लाख रुपये लूटे थे। आरोपी लक्ष्मण छह माह पहले पानीपत में एक कारोबारी के पास कैश कलेक्शन एजेंट के रूप में काम करता था। उसने दो माह नौकरी करने के बाद छोड़ दी थी। अब उसी कारोबारी के पास उनके गांव का जयेश काम करता था। इसके बारे में लक्ष्मण ने उन्हें बताया था। लक्ष्मण ने बताया था कि जयेश 25-30 लाख रुपये कैश लेकर आता है। उन्होंने वारदात की पूरी प्लानिंग तैयार की। उन्होंने इसमें दलीप, अपने गांव के सद्दाम व मुस्ताक खान को शामिल किया था। वह 23 जून को पानीपत पहुंच गए थे। यहां उन्होंने जयेश की पूरी रैकी की और 25 जून सुबह साढ़े 11 बजे जयेश से 26 लाख रुपये लूट लिए थे। आरोपी सद्दाम व मुस्ताक लूटी गई 26 लाख रुपये की नगदी में से छह लाख रुपये लेकर रोहतक पहुंचने पर कार से उतर गए थे। उन्होंने गुजरात पहुंचकर बाकी बचे पैसे आपस में बांट लिए थे। अब सद्दाम, लक्ष्मण व मुस्ताक की धरपकड़ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed