फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Rs 2.55 lakh cheated by pretending to install mobile tower

मोबाइल टावर लगाने का झांसा देकर 2.55 लाख रुपये ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 02:45 AM IST
विज्ञापन
Rs 2.55 lakh cheated by pretending to install mobile tower
पानीपत। ठगों ने मोबाइल कंपनी अधिकारी बनकर एक व्यक्ति को उसकी भूमि पर मोबाइल टावर लगाने का झांसा दिया। व्यक्ति को हर माह 18 हजार रुपये किराया देने व 10 लाख रुपये कैश देने की बात कहकर अपनी बातों में फंसा लिया। इसके बाद ठगों ने विभिन्न बहानों से व्यक्ति से 2.55 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने मामले में छह नामजद समेत नौ लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में आरके पुरम निवासी भीम सिंह ने बताया कि उसके पास 11 अप्रैल 2021 को एक कॉल आई थी। फोन करने वाले ने अपना नाम सरवन सक्सेना बताया। सरवन ने कहा कि वह पश्चिमी बंगाल से जियो कंपनी से बात कर रहा है। कंपनी को मोबाइल टावर लगाने के लिए उनकी भूमि चाहिए। उसने भूमि देने के लिए हामी कर दी। सरवन सक्सेना ने कहा कि 10 साल का एग्रीमेंट किया जाएगा और 10 लाख रुपये कैश देंगे और हर माह 18 हजार रुपये किराए के साथ एक व्यक्ति को नौकरी भी देंगे। जिसका वेतन 15 हजार रुपये मासिक होगा। वह उनकी बातों में आ गया।
विज्ञापन

सरवन ने कागजी कार्रवाई के लिए उससे अपने खाते में 11800 रुपये ट्रांसफर कराए। 16 अप्रैल को उसके पास दोबारा अमित पटेल नाम के व्यक्ति की कॉल आई। उसने कंपनी से उसका खाता लिंक कराने के नाम पर उससे 45 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए। अगले दिन उसके पास अनुपम सिन्हा नाम के व्यक्ति की कॉल आई। उसने कहा कि उन्होंने टावर का सामान लोड करवा दिया है। इसके नाम पर उससे 65 हजार रुपये ट्रांसफर कराए गए। इसके बाद ओमप्रकाश इंजीनियर, राहुल , प्रवीन मिश्रा, विपिन यादव व तीन अन्य ने उससे 1.54 लाख रुपये उससे विभिन्न बहानों से ट्रांसफर करवा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed