{"_id":"638a61af5f7d18007f0d98fd","slug":"rs-19-000-fine-demanded-for-6-000-phoneman-caught-red-handed-panipat-news-knl1294530184","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: 19 हजार रुपये जुर्माना खत्म करने के मांगे छह हजार, फोनमैन रंगे हाथ धरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: 19 हजार रुपये जुर्माना खत्म करने के मांगे छह हजार, फोनमैन रंगे हाथ धरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसराना। बिजली चोरी का जुर्माना खत्म कराने के नाम पर छह हजार रुपये की रिश्वत लेने के मामले में फोरमैन को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। विजिलेंस ने उसे मामला दर्ज कराकर इसराना पेट्रोल पंप से गिरफ्तार कर लिया है। इसे शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
जेई का चार्ज भी संभाल रहा था फोरमैन
विजिलेंस इंस्पेक्टर सुमित कुमार ने बताया कि उन्हें गांव कुराना निवासी संदीप ने शिकायत देकर बताया कि 29 नवंबर को बिजली निगम की टीम ने उनके घर पर छापामारी की थी। उन पर बिजली की चोरी का आरोप लगाते हुए 19 हजार रुपये जुर्माना लगाया था। अब फोरमैन अदियाना गांव निवासी महेंद्र उससे जुर्माना खत्म करने के लिए छह हजार रुपये रिश्वत मांग रहा था। महेंद्र के पास जेई का भी चार्ज है। संदीप की शिकायत पर कार्रवाई के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में नायब तहसीलदार प्रवीण कुमार को नियुक्त किया था।
पेट्रोल पंप पर पहुंचकर की कार्रवाई
उन्होंने संदीप के दोस्त मोनू को छह हजार रुपये अपनी ओर से दिए थे। संदीप ने फोरमैन महेंद्र को पैसे देने के लिए कॉल की तो महेंद्र ने उसे इसराना पेट्रोल पंप पर बुलाया। मोनू ने जैसे ही फोरमैन महेंद्र को छह हजार रुपये दिए उन्होंने तुरंत उसे दबोच लिया उसकी जेब से छह हजार रुपये बरामद किए गए। उसके हाथ पानी में धुलवाएं तो पानी गुलाबी हो गया। महेंद्र को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।