फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Rs 17.39 lakh looted from field supervisor on the strength of pistol

नकाबपोश बाइक सवार दो बदमाशों ने फील्ड सुपरवाइजर से पिस्तौल के बल पर लूटे 17.39 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Rs 17.39 lakh looted from field supervisor on the strength of pistol
पानीपत। दीवाना गांव के पास बुधवार की शाम पौने सात बजे बाइक सवार नकाबपोश दो बदमाशों ने फील्ड सुपरवाइजर से पिस्तौल के बल पर 17.39 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। सुपरवाइजर समालखा से कैश कलेक्शन कर पानीपत फैक्टरी में लौट रहा था।
विज्ञापन

सेक्टर-29 थाना पुलिस को दी शिकायत में काबड़ी रोड अर्जुन नगर निवासी सुखजीत सिंह ने बताया कि वह असंध रोड स्थित गुरु टेक्सटाइल और वर्धमान टेक्सटाइल में फील्ड सुपरवाइजर है। बुधवार को करीब चार बजे मालिक के बेटे रंजीत सिंह का कॉल आया कि जीटी रोड समालखा स्थित कपूर इंडस्ट्रीज से 17 लाख 39 हजार 200 रुपये लेकर आने हैं। वह कपूर फैक्टरी में चला गया, जहां से वह 17.39 लाख रुपये बैग में डालकर फैक्टरी के लिए निकल पड़ा। जैसे ही वह गांव दीवाना के पास पहुंचा तो पीछे से बाइक सवार नकाबपोश दो बदमाश आए और उसकी बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया। बाइक की चाबी निकाल ली और पिस्तौल के बल पर मारपीट करते हुए उससे 17.39 लाख रुपये लूट लिए। पुलिस में शिकायत देने पर बदमाश जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन

वारदात की सूचना मिलते ही फैक्टरी मालिक के दोस्त कांग्रेस नेता संजय अग्रवाल और सुखजीत के पिता जसवंत सिंह एवं उसकी मां मौके पर पहुंचीं। कांग्रेस नेता संजय अग्रवाल ने कहा कि पानीपत में लूट की वारदात लगातार बढ़ रही है, बदमाश बेखौफ हैं। पुलिस से मांग है कि जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार करें। वारदात की सूचना मिलते ही सीआईए-1 प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह, सीआईए-3 से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। सेक्टर-29 थाना से एसएचओ मंजीत सिंह अपनी टीम को लेकर पहुंचे। जहां पर मंजीत ने सुखजीत के बयान दर्ज कराए और आगामी कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात में किसी नजदीकी का हाथ होने की आशंका है क्योंकि बदमाशों के पास सुखजीत के बैग में पैसे होने की जानकारी थी। आशंका है कि बदमाशों ने सुखजीत का समालखा से ही पीछा करना शुरू कर दिया था और मौका मिलने पर वारदात को अंजाम दिया। यह भी आशंका है कि सुखजीत का कोई नजदीकी या फैक्टरी मालिक का कोई नजदीकी इस वारदात में शामिल हो सकता है।

वर्जन
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, पीड़ित के बयान दर्ज कर लिए गए हैं, अज्ञात बाइक सवार दो बदमाशों के खिलाफ लूट समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। बदमाशों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- मंजीत सिंह, सेक्टर 29 थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed