फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Rs 10,200 snatched from four farmers, miscreants told themselves as CIA staff

Panipat News: चार किसानों से छीने 10,200 रुपये, बदमाशों ने खुद को सीआईए स्टाफ से बताया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Mar 2023 03:05 AM IST
विज्ञापन
Rs 10,200 snatched from four farmers, miscreants told themselves as CIA staff
पाानीपत। पुलिस और बदमाशों के बीच चोर सिपाही का खेल चल रहा है। पुलिस एक गैंग को पकड़ती है तो कोई दूसरा गैंग वारदात को अंजाम दे देता है। बदमाशों ने बुधवार रात को जीटी रोड सिवाह स्थित अमृतसरी ढाबे पर यूपी शामली के चार किसानों से खुद को सीआईए स्टाफ से बताकर रुपये छीन लिए। बदमाशों ने एक व्यक्ति को फोन कर चार लोगों को चोरी के ट्रैक्टर के साथ पकड़ने की बात कही और फिर छोड़ने के एवज में पहले 40 हजार और फिर 20 हजार रुपये देने पर अड़ गए। वे एक स्थानीय किसान को आते देख पकड़े जाने के डर से उनकी जेब से 10,200 रुपये लेकर कार में फरार हो गए। चारों ने ढाबा कर्मियों को भी सीआईए स्टाफ से बताकर फ्री खाना खाया था। इसी तरह की एक वारदात सोमवार को घरौंडा के एक व्यक्ति के साथ हुई थी। इससे पहले तीन दिन में पांच वारदातों को अंजाम दिया था। पुलिस ने इस तरह का गैंग सोमवार को पकड़ा था। किसानों से पैसे छीनने के मामले में सेक्टर-29 थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शामली-यूपी के गांव शेखूपुरा निवासी नितिन कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने चचेरे भाई आर्यन के साथ ट्रैक्टर-ट्राली में गन्ना लेकर बुधवार को शाम सात बजे पानीपत शुगर मिल में आए थे। उसके गांव का चाचा भतीजा सचिन चौहान और बिट्टू भी उनके साथ ट्रैक्टर-ट्राली में गन्ना लेकर आए थे। वे गन्ना डालने के बाद रात 12 बजे घर लौट रहे थे। जीटी रोड गांव सिवाह के पास अमृतसरी पंजाबी ढाबे पर चाय पीने के लिए रुक गए। उन्होंने चाय बनाने की कहकर वहीं बैठ गए। इसी समय वहां पहले से खाना खा रहे चार युवकों ने उनको आवाज दी। बिट्टू उनके पास चला गया। उन्होंने खुद को सीआईए स्टाफ से बताया और उनके ट्रैक्टर पर नंबर प्लेट न होने की धौंस दिखाते हुए ट्रैक्टर के कागज लाने की कही।
विज्ञापन

नितिन ने बताया कि तुम बिना नंबर प्लेट के ट्रैक्टर ले रहे हो, तुम्हें जेल में डलवा देंगे। उक्त लोगों ने फिर एक व्यक्ति को फोन कर कहा कि चोरी के ट्रैक्टर के साथ चार लोगों को पकड़ा है। थाने से दूसरी गाड़ी भेज दें। ताकि उनको पकड़कर लाया जा सके। इसके बाद उसको और सचिन को अपनी कार में बैठा लिया। वे इसके बाद डर गए और पांच सौ रुपये देकर छोड़ने की गुहार लगाई। उन्होंने दो हजार रुपये भी देने की कही, लेकिन उन्होंने 40 हजार रुपये देने की बात कही। उन्होंने मान मनोव्वल किया तो उन्होंने कहा कि हमारे साहब 20 हजार रुपये से कम नहीं मानेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद चारों को एक साथ बुलाया। इसी बीच एक स्थानीय किसान ढाबे की तरफ आया। चारों बदमाश पकड़े जाने के डर से जल्दबाजी में उसकी और बिट्टू की जेब से तीन-तीन हजार, सचिन से 3200 रुपये और आर्यन से एक हजार रुपये छीनकर अपन कार में फरार हो गए।
सोमवार को कलाकार से की थी लूटपाट घरौंडा की धर्मबीर कॉलोनी निवासी ब्रिजेश सोमवार को पानीपत के बलजीत नगर में अपनी ससुराल में शादी समारोह में आया था। वह रात करीब साढ़े नौ बजे वैगन-आर कार लेकर अपने घर जा रहा था। बलजीत नगर नाका पर पीछे से स्कूटी सवार दो लोग आए और चाकू की नोंक पर उसके गले से दो तोले की चेन तोड़ ली और पांच हजार रुपये लूटकर फरार हो गए।

शहर में रात 12 बजे से लेकर दो बजे तक अलग-अलग क्षेत्र में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को सीआईए-1 ने रविवार को पकड़ा था। आरोपियों से सात वारदातों का खुलासा हुआ था।
पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है।
- राकेश शर्मा, प्रभारी, सेक्टर 29 थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed