फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Rs 1.49 lakh cheated from master

रिचार्ज करने पर बाइक और एलईडी जीतने का लालच देकर मास्टर से ठगे 1.49 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Rs 1.49 lakh cheated from master
पानीपत। आजाद नगर निवासी फैक्टरी के मास्टर को ठग ने मोबाइल रिचार्ज करने पर बाइक और एलईडी जीतने का लालच देकर 1.49 लाख की ठगी कर ली। मास्टर को उसके साथ हुई ठगी का तब पता लगा, जब उसके द्वारा दिए गए ऑफर्स में से एक भी बात पूरी नहीं हुई। इसके बाद ठग ने फोन बंद कर दिया। इस मामले की शिकायत पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

मूलरूप से बिहार के जिला औरंगाबाद निवासी संतोष ने बताया कि वह हाल में आजाद नगर में किराये के मकान में रहता है। 30 सितंबर की दोपहर करीब ढाई बजे उसके मोबाइल फोन पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने बताया कि वह एयरटेल कंपनी से बात कर रहा है। उसने कहा कि अगर वह 156 रुपए का रिचार्ज करेगा तो उसे गिफ्ट में एक बाइक और एक एलईडी मिलेगी। लालच में आकर संतोष ने रिचार्ज कर दिया। इसके बाद उसने बाइक के दस्तावेजों के लिए 12 हजार 500 रुपये अपने खाते में डलवाए। कुछ देर बाद कहा कि 40 हजार 500 रुपए भेज दो, जो कुछ ही देर में दोगुना करके वापस भेज देगा। संतोष ने उसे 40500 रुपए फोन पे कर दिए। इसके बाद उसने फिर किसी अन्य तरीके का प्रलोभन देकर दस हजार, सात हजार व 29 हजार 800 रुपए की तीन ट्रांजेक्शन और अपने खाते में करवा ली। एक अक्टूबर को उसकी दूसरे नंबर से कॉल आई, जिसने जीएसटी के नाम पर उससे 29 हजार 900 व 20 हजार रुपए और ले लिए। कुल मिलाकर ठग ने बातों में उलझाकर उससे कुल एक लाख 49 हजार 700 रुपए ट्रांसफर करवा लिए। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed