{"_id":"66fc94f20168cad86504cee4","slug":"route-fixed-for-the-convenience-of-hanuman-forms-panipat-news-c-244-1-sknl1016-125236-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: हनुमान स्वरूपों की सुविधा के लिए रूट तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: हनुमान स्वरूपों की सुविधा के लिए रूट तय
विज्ञापन
पानीपत। दशहरा कमेटी सनौली रोड के तत्वावधान में शहर की हनुमान सभाओं के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आने वाले दशहरा पर्व के लिए हनुमान स्वरूपों की सुविधा के लिए सभाओं से सुझाव लिए गए एवं उनकी समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया।
हुडा सेक्टर-25 स्थित दशहरा कमेटी द्वारा संचालित मंदिर श्री रघुनाथ धाम में दशहरा कमेटी की बैठक श्री हनुमान चालीसा के साथ शुरू हुई। बैठक की अध्यक्षता जगन्नाथ ट्रस्ट हरिद्वार के महंत अरुणदास महाराज, ब्रह्मर्षि श्रीनाथ महाराज एवं ब्रह्माकुमारी अंजना दीदी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वप्रथम तीनों अध्यक्षों द्वारा दशहरा पर्व की हनुमत परंपरा पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। तत्पश्चात प्रधान रमेश माटा ने नगर के सभी हनुमान स्वरूप संचालकों से वार्ता करते हुए दशहरा पर्व के दौरान होने वाली असुविधाओं की जानकारी लेकर उन पर विस्तार से चर्चा की।
रमेश माटा ने दशहरा पर्व की रूपरेखा बताते हुए कहा कि इस वर्ष दशहरा स्थल पर रावण दहन से 10 मिनट पूर्व सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। उसके बाद रावण दहन का काउंट डाउन बड़ी स्क्रीन पर दिखाया जाएगा। रावण परिवार के पुतले इस बार बहुत ही आकर्षक होंगे जिनकी शोभा दर्शकों को केवल दशहरा ग्राउंड में ही देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
रमेश माटा ने बताया कि दशहरा पर्व की शोभायात्रा पुरानी सब्जी मंडी से शुरू होकर भीम गोडा मंदिर, सेठी चौक, अमर भवन चौक, संत भाई नरैण सिंह गुरुद्वारा रोड, सनौली रोड से होती हुई, साईं बाबा चौक, एंजल माल, शिव मंदिर से होते हुए दशहरा स्थल पहुंचेंगी। उन्होंने सभी संस्थाओं से अपनी झांकी को व्यस्ततम बाजारों में न रोकने और डीजे का उपयोग न करने का आह्वान किया। इस अवसर पर सालासर धाम से लाया गया सिंदूर, तेल और हनुमान चालीसा की पुस्तकें सभी हनुमान सभाओं को वितरित की गई। मंच संचालन वेद बांगा और कैलाश नारंग ने किया।
इस अवसर पर सूरज दुरेजा, तिलक राज छाबड़ा, प्रीतम गुलाटी, विजय चौधरी, स्वप्निल जुनेजा , हिमांशु बांगा, किशन लाल शर्मा, सागर रेवड़ी, दीनानाथ, रोहित अग्घी, सूरज बरेजा, किशोर अरोड़ा, लीला कृष्ण भाटिया, राकेश सचदेवा व किशन लाल वधवा उपस्थित थे।