फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Route diverted from Gangapuri Road for Hanuman forms

Panipat News: हनुमान स्वरूपों के लिए गंगापुरी रोड से किया रूट डायवर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Oct 2023 02:39 AM IST
विज्ञापन
Route diverted from Gangapuri Road for Hanuman forms
पानीपत। गंगापुरी रोड पर सीवर बिछाने और नई सड़क बनाने के चलते दशहरा पर यहां से हनुमान स्वरूपों की यात्रा नहीं जा सकेगी। दशहरा कमेटी सनौली रोड ने इनका रूट दूसरे मुख्य रास्तों से डायवर्ट किया है। अब हनुमान स्वरूपों की यात्रा सब्जी मंडी से शुरू होकर भीम गौड़ा चौक होते हुए सेठी चौक, अमर भवन चौक, दिल्ली जूस कार्नर कट से होते हुए सनौली रोड, यहां से फिर भीम गौड़ा चौक, साई बाबा चौक, सेक्टर 11-12 एंजल मॉल रोड से होते हुए एसडीवीएम स्कूल के सामने से मित्तल मेगा मॉल रोड पर जाएगी। यहां मित्तल मॉल के पीछे दशहरा ग्राउंड में यात्रा संपन्न होगी। इस रूट प्लान के हिसाब से निगम ने इन रास्तों के गड्ढे भरवाकर पैच वर्क तक करा दिया है, ताकि हनुमान स्वरूपों को नंगे पैर चलने में परेशानी न आए। दूसरी ओर इस निर्माणाधीन रोड को लेकर शहर में राजनीति शुरू हो गई है।
विज्ञापन

दूसरी ओर निगम ने खस्ताहाल गंगापुरी रोड को आरसीसी से बनाने के लिए 96 लाख रुपये का टेंडर लगाया है। इसी रोड पर सीवर लाइन बिछाने के लिए 22.20 लाख से सीवर की लाइन भी बिछाई है। यह टेंडर अभी प्रक्रिया में है। बावजूद इसके गंगापुरी रोड को लेकर शहर के नेता भी सक्रिय हो चुके हैं। भाजपा नेता हिमांशु शर्मा निगम और विधायक को ज्ञापन सौंप चुके हैं। पूर्व मेयर भूपेंद्र सिंह बृहस्पतिवार को गंगापुरी रोड पहुंचे। उन्होंने दशहरा कमेटी के प्रधान रमेश माटा के साथ चर्चा की। इस पर वार्ड पार्षद रविंद्र भाटिया का कहना है कि दशहरा कमेटी ने नया रूट बनाया है। नए रूट के हिसाब से पैचवर्क कराया जा चुका है। गंगापुरी रोड को आरसीसी की इसलिए ही बनवाया जा रहा है ताकि भविष्य में कभी भी हनुमान स्वरूपों को यहां से गुजरने में परेशानी न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed