फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Route diverted for the convenience of passengers traveling from Chandigarh to Delhi.

Panipat News: चंडीगढ़ से दिल्ली आवागमन करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रूट डायवर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
Route diverted for the convenience of passengers traveling from Chandigarh to Delhi.
समालखा। किसान संगठनों के दिल्ली कूच की जिद्द को देखते हुए हरियाणा पुलिस ने चंडीगढ़ से दिल्ली आवागमन करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रूट डायवर्ट की जानकारी साझा की है।
विज्ञापन

हरियाणा पुलिस की एआईजी एडमिन एवं प्रवक्ता मनीषा चौधरी ने किसान आंदोलन के चलते प्रदेश वासियों से अनावश्यक यात्रा करने से परहेज करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान किसी भी असहज स्थिति होने पर हरियाणा पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 112 को डायल करें। साथ ही उन्होंने पंजाब जाने वाले यात्रियों से भी हिदायत के तौर पर सड़क मार्ग की बजाय रेल मार्ग का उपयोग करने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन


सरकारी पुलिस प्रवक्ता मनीषा चौधरी ने चंडीगढ़ से दिल्ली और दिल्ली से चंडीगढ़ आने जाने वाले यात्रियों के लिए रूट डायवर्ट की जानकारी साझा करते हुए कहा कि चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाले यात्री पंचकूला से बरवाला बराडा बबैन, लाडवा कुरुक्षेत्र के रास्ते या फिर पंचकुला से बरवाला यमुनानगर लाडवा इंद्री और करनाल के रास्ते दिल्ली जा सकते हैं। इसी तरह दिल्ली से चंडीगढ़ आने के लिए भी इन्हीं मार्गों का प्रयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जींद हिसार और सिरसा से चंडीगढ़ आने वाले यात्री कैथल, पेहवा, कुरूक्षेत्र, लाडवा, बबैन,बरांडा, बरवाला व पंचकुला के रास्ते चंडीगढ़ पहुंचें। रेवाड़ी ओर नारनौल के यात्री रोहतक,पानीपत, करनाल, कुरूक्षेत्र, लाडवा, बबैन, बरवाला मार्ग या फिर रोहतक, भिवानी, जींद, कैथल, पेहवा, कुरूक्षेत्र, लाडवा, बबैन, बराडा, बरवाला व पंचकूला के रास्ते चंडीगढ़ पहुंचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed