{"_id":"65d0ef712b0059d95c0bd956","slug":"route-diverted-for-the-convenience-of-passengers-traveling-from-chandigarh-to-delhi-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kisan Andolan: चंडीगढ़ से दिल्ली आवागमन के लिए प्रयोग करें यह रूट, डायवर्ट प्लान जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kisan Andolan: चंडीगढ़ से दिल्ली आवागमन के लिए प्रयोग करें यह रूट, डायवर्ट प्लान जारी
Sat, 17 Feb 2024 11:10 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, समालखा, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, समालखा, पानीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 17 Feb 2024 11:10 PM IST
सार
पुलिस ने पंजाब जाने वाले यात्रियों से भी हिदायत के तौर पर सड़क मार्ग की बजाय रेल मार्ग का उपयोग करने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन
पुलिस प्रशासन ने कुंडली सिंघु बॉर्डर पर बैरिकेडिंग की।
- फोटो : संवाद
विस्तार
किसान संगठनों के दिल्ली कूच की जिद्द को देखते हुए हरियाणा पुलिस ने चंडीगढ़ से दिल्ली आवागमन करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रूट डायवर्ट की जानकारी साझा की है।
विज्ञापन
हरियाणा पुलिस की एआईजी एडमिन एवं प्रवक्ता मनीषा चौधरी ने किसान आंदोलन के चलते प्रदेश वासियों से अनावश्यक यात्रा करने से परहेज करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान किसी भी असहज स्थिति होने पर हरियाणा पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 112 को डायल करें।
विज्ञापन
सरकारी पुलिस प्रवक्ता मनीषा चौधरी ने चंडीगढ़ से दिल्ली और दिल्ली से चंडीगढ़ आने जाने वाले यात्रियों के लिए रूट डायवर्ट की जानकारी साझा करते हुए कहा कि चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाले यात्री पंचकूला से बरवाला बराडा बबैन, लाडवा कुरुक्षेत्र के रास्ते या फिर पंचकुला से बरवाला यमुनानगर लाडवा इंद्री और करनाल के रास्ते दिल्ली जा सकते हैं। इसी तरह दिल्ली से चंडीगढ़ आने के लिए भी इन्हीं मार्गों का प्रयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन
यह अपनाएं रूट
जींद हिसार और सिरसा से चंडीगढ़ आने वाले यात्री कैथल, पेहवा, कुरूक्षेत्र, लाडवा, बबैन,बरांडा, बरवाला व पंचकुला के रास्ते चंडीगढ़ पहुंचें। रेवाड़ी ओर नारनौल के यात्री रोहतक,पानीपत, करनाल, कुरूक्षेत्र, लाडवा, बबैन, बरवाला मार्ग या फिर रोहतक, भिवानी, जींद, कैथल, पेहवा, कुरूक्षेत्र, लाडवा, बबैन, बराडा, बरवाला व पंचकूला के रास्ते चंडीगढ़ पहुंचें।