{"_id":"67f2ecbca2bba2a7ad01aac2","slug":"robbery-at-liquor-shops-exposed-one-gang-member-arrested-panipat-news-c-244-1-sknl1016-134854-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: शराब ठेकों पर लूट का भंडाफोड़, गैग का एक गुर्गा काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: शराब ठेकों पर लूट का भंडाफोड़, गैग का एक गुर्गा काबू
विज्ञापन
समालखा। समालखा एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस टीम ने शराब ठेकों पर हथियार के बल पर लूट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। एक आरोपी को पुलिस ने समालखा अनाज मंडी गेट के पास से काबू करने में कामयाबी हासिल की। आरोपी की पहचान साहिल निवासी गांजबड़ के रूप में हुई है। गिरोह के बदमाश 27 मार्च की रात जीटी रोड पर सेक्टर-29 बाईपास स्थित शराब ठेके पर व समालखा व पट्टीकल्याणा के बीच स्थित शराब ठेके से हथियार के बल पर नकदी लूटी थी।
एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी इंस्पेक्टर सुमित सरोहा ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने गिरोह में शामिल फरार अपने तीन साथियों आरोपी सुक्खा निवासी खटीक बस्ती, फारूख निवासी प्रताप बाजार व मोहित निवासी मुरथल सोनीपत के साथ मिलकर लूट की उक्त वारदातों को अंजाम देने के बारे में स्वीकारा है। आरोपी साहिल को रविवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस आरोपी से वारदात में शामिल फरार उसके तीनों साथी आरोपियों के ठिकानों का पता लगा काबू करने व लूटी गई नकदी बरामद करने का प्रयास करेगी। फरार आरोपी मोहित का पहले भी आपराधिक रिकार्ड रहा है। आरोपी मोहित के खिलाफ आपराधिक वारदातों के करीब 10 मामले दर्ज हैं।
बॉक्स
चारों आरोपियों की पानीपत जेल में हुई थी दोस्ती
पूछताछ में आरोपी साहिल ने पुलिस को बताया कि वह वर्ष 2021 में हत्या के मामले में पानीपत जेल में बंद था। फरार साथी आरोपी सुक्खा, फारूख व मोहित भी हत्या के अन्य मामले में जेल में बंद थे। जेल में रहते हुए उसकी उन तीनों के साथ दोस्ती हो गई। करीब एक साल पहले वे चारों आरोपी जेल से बेल पर बाहर आ गए थे। इसके बाद चारों एक दूसरे से मिलते रहे।
विज्ञापन
बॉक्स
साजिश रचकर दिया था शराब ठेकों पर लूट की वारदात को अंजाम
पूछताछ में आरोपी साहिल ने पुलिस को बताया कि 27 मार्च की देर शाम को वह और साथी आरोपी फारूक पुराना बस अड्डा के पास खड़े थे। तभी साथी आरोपी सुक्खा व मोहित सफेद रंग की एक क्रेटा गाड़ी मे सवार होकर आए। चारों ने गाड़ी में बैठकर शराब ठेकों पर लूट की साजिश रची और क्रेटा गाड़ी की नंबर प्लेट उतारकर अंदर रख ली। आरोपी मोहित एक देसी पिस्तौल साथ लेकर आया था। चारों गाड़ी में सवार होकर जीटी रोड पर सेक्टर-29 बाइपास स्थित शराब ठेके पर पहुंचे। आरोपी साहिल व सुक्खा गाड़ी में बैठे रहे। आरोपी मोहित व फारूख गाड़ी से नीचे उतरकर शराब ठेके के अंदर गए और हथियार के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। ठेके से 1.30 लाख रुपये लूटकर चारों आरोपी समालखा की तरफ फरार हो गए। इसके बाद आरोपियों ने समालखा व पट्टीकल्याणा के बीच स्थित शराब ठेके पर एक लाख रुपये नकद, मोबाइल फोन, चार बोतल शराब लूट की वारदात को अंजाम दिया। लूट की दोनों वारदात को अंजाम देकर चारों आरोपी गाड़ी सहित फरार हो गए थे। लूट की उक्त वारदात के बारे में थाना औद्योगिक सेक्टर-29 व थाना समालखा में मुकदमा दर्ज किया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उन्होंने सेक्टर-29 बाईपास स्थित शराब ठेके से लूटी राशि को गाड़ी में बैठकर बांट लिया था। आरोपी साहिल के हिस्से में लूटी गई राशि में 20 हजार रुपये आए थे।