फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Roadways bus falls into pond, 18 passengers injured

Panipat News: तालाब में गिरी रोडवेज बस, 18 यात्री घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus falls into pond, 18 passengers injured
सनौली। (पानीपत)। कस्बे के गांव नवादा-पार सड़क पर भरे गंदे के कारण मंगलवार को एक बस अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गई। इस हादसे में 18 यात्री घायल हो गए। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद क्रेन मंगवा कर रोडवेज बस को तालाब से बाहर निकलवाया गया और चोटिल यात्रियों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चोटिल हुए यात्रियोें में तोसिफ, सचिन, राहुल, नूरा, सुीेल, अमन, मुस्तकिम, जावेद समेत कई महिलाएं तक शामिल रही। इससे पहले भी एक रोडवेज बस 28 फरवरी को भी संतुलन बिगड़ने के कारण सड़क से तालाब में गिर गई थी। उस समय दर्जनों यात्री घायल हो गए थे।
विज्ञापन


‎ग्रामीण जमशेद, मनवर, महबूब, सलीम ने बताया कि गांव सनौली खुर्द से पत्थरगढ की ओर सवारियों को लेकर रोडवेज बस गांव नवादा-पार के पास तालाब किनारे गंदे पानी में गिर गई। जिसका कारण गड्ढ़ों में भरा गंदा पानी बताया जा रहा है। गड्ढों में बस का पहिया जाने से बस का संतुलन बिगड़ गया। ग्रामीण जावेद, सोनू, नवाब अली, आलम, तसवर आदि ने बताया कि गांव नवादा-पार में सडक किनारे ब ने तालाब की सफाई नहीं होने से ये ओवरफ्लो हो जाता है। इस समस्या के संबंध में ग्रामीण कई बार पंचायत, बीडीपीओ, डीडीपीओ, डीसी पानीपत सहित अनेक अधिकारियों को शिकायत दे चुके हैं लेकिन अभी तक समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed