फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Roadways and private bus facilities will be available from the railway station to the venue.

Panipat News: रेलवे स्टेशनों से समागम स्थल तक मिलेगी रोडवेज और प्राइवेट बस की सुविधा

Thu, 09 Oct 2025 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Thu, 09 Oct 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Roadways and private bus facilities will be available from the railway station to the venue.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। संत निरंकारी मिशन के 78वें वार्षिक समागम में देशभर से करीब 10 लाख अनुयायी आने की उम्मीद है। यह समागम 31 अक्टूबर से 4 नवंबर तक समालखा स्थित संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल पर आयोजित किया जाएगा। इसमें मिशन के साथ विभागीय अधिकारी भी सहयोग करेंगे। पानीपत, नई दिल्ली व आनंद विहार रेलवे स्टेशन से समागम स्थल तक पहुंचाने के लिए रोडवेज व निजी बस ऑपरेटरों की सेवाएं ली जाएंगी। समागम स्थल पर 11 केवी का अस्थायी बिजली कनेक्शन दिया जाएगा। प्रशासन की तरफ से समालखा एसडीएम अमित कुमार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। इनके अलावा सभी संबंधित अधिकारी अपने-अपने विभाग का काम करेंगे।
उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने इसके लिए बुधवार को अपने कार्यालय स्थित सभागार में मिशन के पदाधिकारियों व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने समागम की व्यवस्था के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी। उपायुक्त ने कहा कि आध्यात्मिक समागम में देशभर से अनुयायी आते हैं। ऐसे में जिला प्रशासन को हर संभव व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग देना है। डीसी ने कहा कि भोड़वाल माजरी, रेलवे स्टेशन और अन्य स्थानों पर पोर्टेबल टॉयलेट की व्यवस्था की जाएगी। रेलवे स्टेशन पर पेयजल की उचित आपूर्ति की जाएगी। पानीपत, नई दिल्ली व आनंद विहार रेलवे स्टेशन से समागम स्थल तक पहुंचाने के लिए हरियाणा रोडवेज व निजी बस ऑपरेटरों की सेवाएं ली जाएंगी।
विज्ञापन

10 अग्निशमन वाहन व एंबुलेंस की रहेगी व्यवस्था
उपायुक्त ने कहा कि आपातकालीन सेवाएं और स्वास्थ्य सुविधाएं, समागम के दौरान किसी भी आकस्मिक परिस्थिति से निपटने के लिए 10 अग्निशमन वाहन, ड्राइवर व फायरमैन सहित उपलब्ध रहेंगे। आईसीयू बेड, सामान्य बेड, चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ और दवाओं की पर्याप्त व्यवस्था की जाएगी। हेल्पलाइन नंबर पर एंबुलेंस सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगी। सिविल सर्जन को चिकित्सा सेवा देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

11 केवी का अस्थायी बिजली कनेक्शन मिलेगा
समागम स्थल पर 11 केवी का अस्थायी बिजली कनेक्शन दिया जाएगा। तीन हजार किलोवाट बिजली एसबी-पानीपत व कार्यकारी अभियंता समालखा से उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही भक्ति निवास में बिजली आपूर्ति की क्षमता 49 किलोवाट से बढ़ाकर 101 किलाेवाट की जाएगी। सुरक्षा के मद्देनजर समागम स्थल के पास, जीटी रोड और भोड़वाल माजरी रेलवे स्टेशन पर पुलिस पोस्ट स्थापित किए जाएंगे। भक्ति निवास तक दूषित पानी के निस्तारण के लिए सिंचाई विभाग से अनुमति लेने को कहा गया। जीटी रोड से समागम स्थल तक सड़क मरम्मत व विद्युत लाइन दुरुस्त करने के निर्देश दिए। रोडवेज की ओर से अस्थायी बस स्टॉप और रेलवे स्टेशन से श्रद्धालुओं को लाने के लिए विशेष बस लगाई जाएंगी। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह, निगम के अतिरिक्त आयुक्त विवेक चौधरी, एसडीएम पानीपत मनदीप कुमार, सीईओ डॉ. किरण सिंह, एसडीएम समालखा अमित कुमार, एसडीएम इसराना नवदीप नैन, निरंकारी मंडल सचिव जोगिंदर सुखीजा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed