{"_id":"61fc33a077c80c4b94188dc1","slug":"roadster-dies-due-to-car-collision-panipat-news-knl97892176","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से रेहड़ी वाले की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से रेहड़ी वाले की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। जाटल रोड पुल पर ओवरटेक के प्रयास में एक कार चालक ने रेहड़ी वाले को टक्कर मार दी। हादसे में रेहड़ी वाले की मौके पर ही मौत हो गई। रेहड़ी भी क्षतिग्रस्त होकर रोड पर पलट गई। कार चालक मौके से फरार हो गया। लोगों ने कार का नंबर नोट कर पुलिस को उपलब्ध कराया। पुलिस ने कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
मूल रूप से गांव कमरांव, जिला समस्तीपुर, बिहार निवासी रोशन ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि वो कई साल से महावीर कॉलोनी में किराये पर रहता है। यहीं पर एक फैक्टरी में श्रमिक है। उसके पास बुधवार शाम को उसकी मां का फोन आया था। मां ने बताया कि चाचा दलीप का जाटल रोड पुल पर सड़क हादसे में घायल हो गए हैं।
सूचना मिलते ही वह तुरंत जाटल रोड पुल पर पहुंचा। यहां पर उसके चाचा दलीप का शव पड़ा हुआ था। उसकी रेहड़ी टूटी पड़ी थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार ने ओवरटेक करने के प्रयास में दलीप को टक्कर मार दी है। हादसे में दलीप की मौके पर ही मौत हो गई। कार चालक वहां से फरार हो गया। लोगों कार का नंबर नोट कर पुलिस को उपलब्ध कराया। सिटी थाना पुलिस ने रोशन के बयानों पर अज्ञात कार चालक पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को दे दिया है। पुलिस अब कार चालक की तलाश कर रही है।