फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Roads in outlying areas illuminated; municipal body installs streetlights.

Panipat News: बाहरी क्षेत्रों की सड़कें हुईं रोशन, निगम ने लगवाईं स्ट्रीट लाइटें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Roads in outlying areas illuminated; municipal body installs streetlights.
अमर उजाला में प्रका​शित समाचार।
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। शहर के बाहरी क्षेत्रों में अब अंधेरा दूर होने लगा है। नगर निगम ने मुख्य मार्गों और बाहरी इलाकों में नई स्ट्रीट लाइटें लगानी शुरू कर दी हैं। निगम की इस पहल से पानीपत-हरिद्वार और पानीपत-जींद स्टेट हाईवे पर नहर पार के क्षेत्र पहली बार रोशनी से जगमगा उठे हैं। इससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।
शहर के बाहरी क्षेत्रों और प्रमुख मार्गों पर लंबे समय से स्ट्रीट लाइटों की कमी और खराब व्यवस्था के कारण रात के समय अंधेरा रहता था। इससे वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन

अमर उजाला ने 23 जुलाई से आठ दिनों तक ‘दूर करो अंधेरा’ नाम से विशेष अभियान चलाकर शहर में बंद, खराब और जलती-बुझती स्ट्रीट लाइटों की समस्या को प्रमुखता से उठाया था। अभियान के बाद नगर निगम अधिकारियों ने समस्या का संज्ञान लेते हुए बाहरी क्षेत्रों में प्रकाश व्यवस्था सुधारने का काम शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने जताई राहत : ज्योति कॉलोनी निवासी जयपाल और सुरेंद्र कुमार ने बताया कि नहर पार करने के बाद सड़क पर अंधेरा रहता था। रात के समय यहां से गुजरना जोखिम भरा होता था। अब स्ट्रीट लाइटें लगने से लोगों को काफी राहत मिली है।
वहीं, दत्ता कॉलोनी निवासी रमेश और सतीश शर्मा ने बताया कि लाइटें लगने से अब रात में आवागमन आसान हो गया है। सड़क हादसों की आशंका भी पहले की अपेक्षा कम होगी।


शहर के बाहरी क्षेत्र की मुख्य सड़कों पर प्राथमिकता के आधार पर स्ट्रीट लाइटें लगवाई गई हैं। बंद पड़ी लाइटों को भी ठीक कराया जा रहा है। जल्द ही प्रकाश व्यवस्था को स्थायी रूप से बेहतर किया जाएगा, ताकि आमजन को आवाजाही में किसी प्रकार की परेशानी न हो। -डॉ. पंकज, आयुक्त, नगर निगम

अमर उजाला में प्रकाशित समाचार।

अमर उजाला में प्रकाशित समाचार।

अमर उजाला में प्रकाशित समाचार।

अमर उजाला में प्रकाशित समाचार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed