फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Roadmap will be made against encroachment and illegal parking

Panipat News: अतिक्रमण और अवैध पार्किंग के खिलाफ बनाएंगे रोडमैप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
Roadmap will be made against encroachment and illegal parking
पानीपत। त्योहारी सीजन के बाद पुलिस प्रशासन और नगर निगम अतिक्रमण और अवैध पार्किंग पर सख्त कार्रवाई करेगा। नगर निगम और यातायात पुलिस के अधिकारी कार्रवाई का रोडमैप बनाएंगे। उपायुक्त डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया ने विधायक को इन सब पर काम करने का आश्वसन दिया। एडीसी डॉ. पंकज ने सर्दी के मौसम में दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर वाहनों पर रिफ्लेक्टर टैप और स्पीड ब्रेकर पर साइन बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज ने इसको लेकर शुक्रवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ जिला सचिवालय के सभागार में 20 सूत्रीय एजेंडे पर बैठक की। शहरी विधायक प्रमोद विज ने कहा कि शहर को जाम मुक्त बनाना उनकी प्राथमिकता है। फ्लाईओवर के नीचे पार्किंग का चार्ज कम किया जा सकता है। इसके लिए अलग से प्वाइंंट बनाया जाए। कहीं भी गंदगी व पानी जमा नहीं होना चाहिए। रेहड़ी वालों को लेकर भी रास्ता निकाला जाएगा।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि मॉडल टाउन के अस्पतालों के सामने पार्किंग अनियंत्रित है। इस दिशा में काम करने की आवश्यकता है। उन्होंने इसके समाधान को लेकर सुझाव दिए। इसको लेकर मजिस्ट्रेट व कई अधिकारियों की ड्यूटी लगाई। मॉडल टाउन स्थित एक अस्पताल के पीछे कारों की पार्किंग और पानी के टैंकरों की आवाजाही से होने वाले अतिक्रमण को हटाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा की गलत तरीके से पानी के रिसाव से आम नागरिक को परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्काईलार्क रोड, जाटल रोड, रिफाइनरी क्रॉसिंग और नहर बाईपास रोड पर अवैध पार्किंग पर ठोस कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में उन्होंने रिंग रोड मॉडल टाउन, शिवाजी स्टेडियम गेट के पास अतिक्रमण हटाने और यातायात की आवाजाही व्यवस्थित करने की कही। ईजी डे क्रॉसिंग पर अनियंत्रित यातायात, मॉडल टाउन, पुराने बाजार के अधिकांश भाग मे अतिक्रमण और रेहड़ी वालों को अन्य स्थानों पर शिफ्ट करने की निर्देश दिए। नाला नंबर-1 से अतिक्रमण को हटाने के लिए भी ठोस कार्रवाई करने को कहा। देवी मंदिर चौराहे पर यातायात को दुरुस्त करने व जीटी रोड की सर्विस लेन पर अवैध पार्किंग पर अंकुश लगाने की बात कही।


बॉक्स
लोडिंग और अनलोडिंग से होता है यातायात प्रभावित

विधायक ने कहा कि आवासीय क्षेत्र में ट्रांसपोर्टरों द्वारा ट्रकों की लोडिंग व अनलोडिंग की जा रही है। स्वास्तिक रोड और शिव चौक सनोली रोड से जावा पैलेस तक अतिक्रमण से लोगों को परेशाानी होती है। साईं बाबा चौक, वार्ड 10 पर यातायात के संचालन और सुखदेव नगर, सिटी बस स्टैंड के पास तिपहिया वाहनों की पार्किंग से होने वाली परेशानी का हल निकलने के निर्देश दिए। शिव चौक व फतेहपुरी चौक से बाजार व रेहड़ी के लिए अलग जगह सुनिश्चित करने का सुझाव दिया। इस मौके पर एडीसी डॉ पंकज, निगम की संयुक्त आयुक्त मनी त्यागी, डीएसपी यातायात सुरेश सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed