फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Road worth 12 crores fell into disrepair, bricks filled in broken sewer manholes

Panipat News: खस्ताहाल हुई 12 करोड़ की सड़क, तोड़े गए सीवर के मेनहोल में भरी ईंटें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jul 2023 02:16 AM IST
विज्ञापन
Road worth 12 crores fell into disrepair, bricks filled in broken sewer manholes
पानीपत। असंध रोड पर 12 करोड़ खर्च होने के बाद भी इसकी हालत खस्ताहाल है। यहां रोड के दो फुट नीचे सीवर लाइन के मेनहोल हैं। सीवर लाइन चोक होने से गंदा पानी मेनहोल के ढक्कन से बाहर आकर सड़क पर जमा होने लगता है। इससे आसपास के एरिया में बदबू फैल रही है और सड़क भी टूट रही है, जिससे आसपास के लोगों में रोष बना । इसकी शिकायत कई बार निगम और पीडब्ल्यूडी विभाग को की जा चुकी है। कई बार स्थानीय पार्षद और अधिकारी मौके का मुआयना कर चुके हैं।
विज्ञापन

बावजूद इसके समाधान नहीं हो पाया है। अब निगम अधिकारियों ने सीवर की सफाई के लिए सड़क को खोद कर मेनहोल ढूंढा और मशीन से सफाई भी कराई, लेकिन अब तक चोक हुए सीवर खुल नहीं पाए हैं। अब इस टूटे रोड पर ईंट और पत्थर भर दिए गए हैं, जिससे वागमन करने वालों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस रोड पर दो दिन में करीब आठ हादसे हो चुके हैं। दो पहिया वाहन चालक रोड के गड्ढ़ों में संतुलन खो देते हैं। इ सके बाद वे साथ चलते दूसरे वाहनों से या रोड पर गिर कर चोटिल हो रहे हैं। हालांकि अब तक यहां कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ है। शायद निगम और पीडब्लयूडी प्रशासन किसी बड़े हादसे की ही बाट जोह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे कुछ दिन पहले असंध रोड की नवनिर्मित सड़क भी धंस चुकी है। जिसमें ढाई फुट चौड़ा और तीन से चार फुट गहरा गड्ढ़ा भी हो गया था। उससे भी पहले कई अन्य जगहों से भी सड़क धंस चुकी है। बार बार अधिकारी यहां लीपापोती कर इन खामियों को छुपाने पर लगे हैं।

इस बारे में नगर निगम के एसडीओ अर्पित बुधवार का कहना है कि वे सीवर साफ करवा रहे हैं। वहीं, पीडब्ल्यूडी एसडीओ रामपाल जागलान का कहना है कि सड़क में जो खामियां होंगी उनको दूर कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed