{"_id":"5824af8e4f1c1bc932b39997","slug":"road-excident-panipat-police-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में स्कूल बस के चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में स्कूल बस के चालक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
Updated Thu, 10 Nov 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। जीटी रोड पर शिमला मौलाना मोड़ के पास सड़क हादसे में एक निजी स्कूल की बस के ड्राइवर की मौत हो गई। वह स्कूल की बस को खड़ी कर अपने घर जा रहा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस के अनुसार, गांव निजामपुर निवासी जगबीर (42) एक पब्लिक स्कूल की बस पर ड्राइवर था। वह स्कूल की छुट्टी होने के बाद बच्चों को छोड़कर आया और बस को स्कूल में खड़ी कर पैदल घर जा रहा था। वह जीटी रोड पर गांव शिमला-मौलाना मोड़ के पास सड़क पार करने के दौरान एक तेज गति में आ रही कार की चपेट में आ गया। कार चालक ने अपनी कार रोककर उसको सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को शवगृह में रखवा दिया। हादसे की सूचना के बाद परिवार में मातम छा गया। जगबीर सिंह दो बच्चों का पिता था। उसकी बड़ी लड़की आठवीं कक्षा में और लड़का छठी कक्षा में पढ़ता है।