{"_id":"6ae49cde422ba7d47907d9ec","slug":"road-accident-victims-to-receive-cashless-treatment-at-private-hospitals-hospital-operators-directed-to-step-forward-panipat-news-c-244-1-pnp1007-166860-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सड़क हादसों के घायलों को निजी अस्पतालों में मिलेगा कैशलेस उपचार, संचालकों को आगे आने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सड़क हादसों के घायलों को निजी अस्पतालों में मिलेगा कैशलेस उपचार, संचालकों को आगे आने के निर्देश
विज्ञापन
सीएमओ की अध्यक्षता में निजी अस्पतालों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक, आयुष्मान योजना में गड़बड़ी और धोखाधड़ी पर रहेगी पैनी नजर
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। सड़क दुर्घटनाओं में घायल मरीजों को अब पीएम-राहत योजना के तहत कैशलेस और निशुल्क उपचार उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों को आगे आने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही आयुष्मान भारत सहित स्वास्थ्य विभाग की अन्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय में बैठक आयोजित की गई।
सीएमओ डॉ. विजय मलिक की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिले के आयुष्मान सूचीबद्ध और निजी अस्पतालों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। डॉ. विजय मलिक ने कहा कि सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए।
उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में घायल मरीजों को पीएम-राहत योजना के तहत नियमानुसार कैशलेस और निशुल्क उपचार मिलना सुनिश्चित किया जाए। किसी भी मरीज को इलाज के लिए परेशान न होना पड़े। इसके लिए निजी अस्पताल संचालक सरकार के दिशा-निर्देशों का गंभीरता से पालन करें।
विज्ञापन
ई-डार पोर्टल पर तुरंत दर्ज करें दुर्घटना का विवरण
ट्रैफिक डीएसपी सुरेश सैनी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं और दुर्घटनास्थल से संबंधित विवरण तुरंत ई-डार पोर्टल पर ऑनलाइन दर्ज किया जाए, ताकि पुलिस विभाग समय रहते उसका सत्यापन और अनुमोदन कर सके। योजना के नोडल अधिकारी डॉ. पवन ने पीएम-राहत योजना की प्रक्रिया और नियमों की जानकारी दी।
जिला आयुष्मान नोडल अधिकारी डॉ. मनीष पासी ने अस्पताल प्रतिनिधियों को आयुष्मान योजना के पोर्टल संचालन और उनकी जिम्मेदारियों के बारे में बताया। उन्होंने योजना में किसी भी प्रकार की अनियमितता और धोखाधड़ी रोकने के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए।
डॉ. अमित पोरिया ने आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत स्वास्थ्य सुविधा रजिस्ट्री, स्वास्थ्यकर्मी रजिस्ट्री और आभा पहचान पत्र बनाने पर जोर दिया। जिला सूचना प्रबंधक सोहन सिंह ग्रोवर ने अस्पतालों में अस्पताल प्रबंधन सूचना प्रणाली (एचएमआईएस) सॉफ्टवेयर स्थापित करने और इसे राष्ट्रीय स्वास्थ्य दावा विनिमय (एनएचसीएक्स) के अनुरूप उन्नत करने का प्रशिक्षण दिया।
डॉ. लाभ सिंह बेनीवाल ने टीबी मुक्त भारत अभियान और एचआईवी-एड्स की रोकथाम में निजी अस्पतालों की भागीदारी बढ़ाने के लिए जागरूक किया।