{"_id":"09252627f49543498fc148e017679717","slug":"road-accident-grand-father-son-death-panipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीप ट्रक से टकराई दादा-पोते की मौत, 13 जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीप ट्रक से टकराई दादा-पोते की मौत, 13 जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
Updated Tue, 10 Jun 2014 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेठ के दशहरे के अवसर पर हरिद्वार से गंगा स्नान कर जीप में मतलौडा ब्लॉक के गांव भंडारी लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी ट्रक से टकरा गई।
इसमें भंडारी निवासी दादा-पोते की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गाड़ी में सवार 13 अन्य लोग जख्मी हो गए। पोस्टमार्टम के बाद दादा-पोते के शवों का गांव में अंतिम संस्कार किया गया।
भंडारी के सरपंच सुभाष भोला ने बताया कि सोमवार को हरिद्वार से लौटते समय रास्ते में रूड़की, उत्तराखंड के पास सामने से आ रहे ट्रक ने जीप को टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से जीप में सवार भीम सिंह (52) और उनके पोते हर्ष ने गहरी चोट लगने से मौके पर ही दम तोड़ दिया। मास्टर जयसिंह, चत्तर सिंह, दया सिंह, सूबे सिंह समेत 13 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
घायलों को 8 एंबुलेंस से पानीपत लाया गया। इनमें से एक की हालत नाजुक बनी हुई है। मंगलवार को पूरा दिन गांव मातम में डूबा रहा। हादसे के बाद गांव में चूल्हा तक नहीं जला।