फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   RO trader's body found in forest, murder suspected

Panipat News: आरओ व्यापारी का शव जंगल में मिला, हत्या की आशंका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
RO trader's body found in forest, murder suspected
पानीपत। शोंधापुर गांव के गुमशुदा एक व्यापारी का शव रिफाइनरी के नैफ्था क्रेकर प्लांट के नजदीक घने जंगल में मिला है। वह घर से प्लॉट के नाम के 10 लाख रुपये लेकर निकला था। परिजन पहले उनके पार्षद संजीव दहिया के साथ पंचकूला में शपथ ग्रहण समारोह में जाने की सोचते रहे। शाम को दहिया के आने पर इसका पता चला। परिजनों ने पुराना औद्योगिक थाना में शिकायत दी और अपने स्तर पर तलाश शुरू की। युवाओं ने उनकी जीमेल की लोकेशन देखी तो रिफाइनरी के नैफ्था प्लांट के नजदीक जंगल में मिली। उनको व्यापारी का शव मिला। उनके मुंह व पेट पर चोट के निशान मिले हैं। परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। पुराना औद्योगिक थाना ने शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

शोंधापुर गांव सुरेश कुमार ने बताया है कि उनका भाई प्रवीन कुमार (41) मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे घर से निकला था। वह प्लॉट के पैसे देने की कह रहा था। वह जाटल रोड पर साईं राम अस्पताल के नजदीक आरओ बनाने की फैक्टरी में पहुंचा। वह यहां से स्कूटी लेकर चला गया। इसके बाद उसे किसी ने नहीं देखा। उसके पास मंगलवार रात करीब 10 बजे प्रवीन की बेटी का फोन आया।
विज्ञापन

उसने बताया कि उसके पापा घर नहीं आए हैं। उनका फोन भी नहीं लग रहा है। उसने प्रवीन का फोन किया तो स्विच ऑफ मिला। प्रवीन वार्ड-22 के पार्षद संजीव दहिया के साथ रहता था। उनको लगा कि उनके साथ पंचकूला शपथ ग्रहण में गया है। संजीव दहिया से बात की तो उन्होंने बताया कि वह उसके साथ नहीं है। पुलिस को शिकायत देकर उसकी तलाश शुरू की। सुरेश ने आरोप लगाया कि उसके भाई की किसी ने हत्या की है और मामले को उलझाने के लिए ये सब चीजें प्लांट की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



सोशल मीडिया ग्रुप में वायरल किया मैसेज
पार्षद संजीव दहिया ने बताया कि प्रवीन 10 लाख रुपये लेकर घर से निकला था। उसकी गुमशुदगी के बारे में सोशल मीडिया के ग्रुप में मैसेज किया। गांव के लड़कों ने प्रवीण की जीमेल का पासवर्ड तलाशा और उसकी गूगल मैप से लोकेशन देखी। वह रिफाइनरी के नैफ्था क्रेकर प्लांट के नजदीक जंगलों में मिली। यहां जंगल में प्रवीन का शव पड़ा था। उसके चेहरे व पेट पर चोट के निशान थे। उससे कुछ देरी पर उसकी स्कूटी खड़ी मिली। उसके पास शराब की बोतल, चार गिलास, नमकीन मिली। जबकि वह इसका कभी सेवन नहीं करता था। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने वहां से जहरीले पदार्थ की एक डिब्बी बरामद की। वह दो बच्चों का पिता था।

वर्जन
पुलिस को मंगलवार रात को व्यापारी प्रवीन के गुम होने की शिकायत मिली थी। इसके बाद देर रात शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर जाकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम करा दिया है। रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
देवेंद्र कुमार, प्रभारी, पुराना औद्योगिक थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed