फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   river,plot, dad body, panipat

नालों, नहरों व खाली प्लाटों में ही दफन हो गए मौत के राज, 80 प्रतिशत शवों की नहीं हो पाती शिनाख्त

Sat, 03 Sep 2016 11:33 PM IST
panipat
panipat Updated Sat, 03 Sep 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
river,plot,  dad body, panipat
अपराधियों से ही अपराधों के बारे में जानने की मुहिम - फोटो : gettyimages

विज्ञापन

गत चार माह में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों की मौत के राज नालों, नहरों और खाली प्लॉटो में दफन हो गए। इन शवों की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। इनमें से चार लोगों की हत्या कर शवों को गंदे नालों, झाड़ियों या खाली प्लॉटों में फेंक दिया गया। क्षत-विक्षत हालत में मिले इन शवों को पुलिस ने वारिस न मिलने पर सामाजिक संस्थाओं को सौंप दिया। संस्थाओं ने अंतिम संस्कार कर उनकी अस्थियों को गंगा में प्रवाहित कर दिया। इसके बाद थानों में रखी इन से संबंधित फाइलें धूल ही खा रही हैं। पुलिस ने भी अपने प्रयास बंद कर दिए हैं।
शहर में हर तीसरे दिन एक व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिल रहा है। जिले में गत चार माह में नालों, नहरों या प्लॉटों में से गली सड़ी अवस्था में करीब 18 शव मिल चुके हैं। तीन शव ऐसे मिले हैं, जिनकी पहचान छुपाने के लिए उनके चेहरे को कुचल दिया गया है। तीनों व्यक्तियों की हत्या कर शव को बोरे में भरकर नालों या झाडिय़ों में फेंक दिया गया। पुलिस इनमें से किसी का भी सुराग नहीं लगा सकी। पुलिस ने चारों हत्याओं की फाइलें बंद कर दी हैं। शहर के खाली प्लॉटों में भी संदिग्ध परिस्थितियों में कई लोगों के शव मिले। लेकिन, इनकी पहचान तक पुलिस नहीं करवा सकी। कोई अज्ञात शव मिलने पर पुलिस खुद इसे जी का जंजाल मानती है और जल्द से जल्द केस का निपटारा करने में लग जाती है। पुलिस की लापरवाही के कारण कितने ही कातिल सरेआम खुले में घूम रहे है और कितने ही लोगों के शव उनके परिजनों तक नहीं पहुंच पाते।
विज्ञापन

पांच हत्याएं की गईं बेरहमी से
केस-1
एक मई को गांव महमदपुर के पास गंदे नाले में एक व्यक्ति का शव मिला। उसे कुत्तों ने नोंच दिया था। व्यक्ति की वजनदार हथियार से हत्या की गई थी। पुलिस ने शव को रोहतक पीजीआई में पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार करवा दिया। अब तक शव की शिनाख्त नहीं हुई है। अंतिम संस्कार के साथ ही राज भी दफन हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस-2
तीन मई को गांव नूरवाला के पास तालाब में बोरे में बंद एक व्यक्ति का शव मिला। व्यक्ति की सिर पर प्रहार कर हत्या की गई थी। शव गली सड़ी हालत में मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार करवा दिया। न तो शव की शिनाख्त हो पाई और न हत्यारों का सुराग लग सका।
केस-3
13 मई को एक किशोर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में जाटल रोड पर पॉलिटेक्नीक कॉलेज के सामने मिला। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। पुलिस ने किशोर की हत्या की आशंका जताई थी, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं करवा सकी। थाना मॉडल टाउन में इसका मुकदमा दर्ज है।
केस-4
29 अगस्त को सेक्टर 11-12 में एक व्यक्ति का शव तीन बोरो में बंद झाड़ियों में मिला। उसके सिर, गर्दन और गुप्तांग पर वार किए गए थे। शव को पैरों से बांध कर बोरे में डाला गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा दिया है। अब तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

केस-5
हुडा सेक्टर-11-12 स्थित नवांकोट गुरुद्वारा में एक व्यक्ति का शव बोरे में बंद मिला। उसकी वजनदार हथियार से हमला कर हत्या की गई थी। थाना चांदनी बाग पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था। आज तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। इसके साथ ही व्यक्ति के हत्यारों का भी पता नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed