फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Ritu's ninth place in KUK merit

केयूके की मेरिट में रितु का नौवां स्थान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Ritu's ninth place in KUK merit
पानीपत। छात्रा नीतू को मिठाई खिलाकर बधाई देते हुए प्राचार्य व अन्य। - फोटो : Panipat
पानीपत। आईबी महाविद्यालय के जीव-विज्ञान विभाग की छात्रा नीतू ने केयूके की मेरिट सूची में नौवां स्थान पाया है। बीएससी मेडिकल के प्रथम सेमेस्टर में 370 में से 332 अंक हासिल विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में स्थान बनाकर महाविद्यालय और विभाग का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन

इस उपलब्धि पर महाविद्यालय की प्रबंध समिति के सचिव लक्ष्मीनारायण मिगलानी ने छात्रा को बधाई दी और भविष्य में भी और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने छात्रा को अपना आशीर्वाद दिया और सभी प्राध्यापकों को इसका श्रेय दिया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय अपने सभी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और हमारे विद्यार्थी समय-समय पर अपनी प्रतिभा का प्रमाण देते रहते हैं। इस अवसर पर रसायन विज्ञान विभागाध्यक्षा रंजना शर्मा, डॉ. मोहम्मद इशाक, वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. निधान सिंह, प्राणी विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. पवन कुमार, डॉ. विक्रम कुमार एवं प्रो. अश्विनी गुप्ता उपस्थित रहे और उन्होंने छात्रा को शुभकामनाएं दीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed