फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Rise in arrival of paddy in the markets

Panipat News: मंडियोंं में धान की आवक में तेजी

Fri, 03 Oct 2025 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 03 Oct 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Rise in arrival of paddy in the markets
मंडी में सुखाने के लिए फैलाया धान। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। अनाज मंडियोंं में पीआर और 1509 किस्म की धान लेकर किसान काफी संख्या में पहुंच रहे हैं। मंडियों में किसानोंं को सुविधा न मिलने से परेशानी हो रही है। एजेंसी अधिकारियों द्वारा धान में नमी बताकर धान की खरीद नहीं की जा रही है। मंडियों में अब तक 62639 मीट्रिक टन धान की आवक हो चुकी है। साथ ही 60363 मीट्रिक टन की खरीद हुई है। पीआर धान की अभी तक 2165 मीट्रिक टन धान की आवक हो चुकी है। साथ ही मंडियों में अभी तक केवल 57 मीट्रिक टन धान का उठान किया गया है। जो कुल आवक हुई धान का केवल 5.11 प्रतिशत है। शहर में दोपहर बाद हुई हल्की बूंदाबांदी ने किसानों की परेशानी को बढ़ा दिया है।
किसान सुरेश, राजेश और रमेश निवासी सिवाह गांव ने बताया कि वह एक सप्ताह से मंडी में धान लेकर बैठे है लेकिन एजेंसियों द्वारा उनके धान की खरीद नहीं की जा रही है। जिससे उन्हें परेशानी हो रही है। एजेंसी अधिकारियों द्वारा धान में नमी बताकर धान की खरीद नहीं की जा रही है। किसानों को मंडी में ही रहकर धान की रखवाली करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

मार्केट कमेटी सचिव आशा देवी ने बताया कि मंडी में पीआर और 1509 किस्म धान की खरीद एजेंसी द्वारा की जा रही है। साथ ही मंडी में किसानों को कोई परेशानी न हो इसके लिए पूरा ध्यान रखा जा रहा है। पेयजल और सफाई की बेहतर सुविधा किसानाें को दी जा रही है। साथ ही उठान कार्य में जल्द ही तेजी लाई जाएगी। किसानों को गेटपास कटाने के लिए कोई परेशानी नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed