{"_id":"6840acc756449deaa30bcd91","slug":"revenue-records-snatched-and-torn-set-on-fire-case-registered-panipat-news-c-244-1-pnp1006-138134-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: राजस्व रिकार्ड छीनकर फाड़ा, लगाई आग, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: राजस्व रिकार्ड छीनकर फाड़ा, लगाई आग, केस दर्ज
विज्ञापन
सनौली। बापौली खंड के यमुना किनारे स्थित थाना सनौली के राणा माजरा गांव में मंगलवार को कानूनगो नरेश कुमार व पटवारी राकेश टीम के लोगों के साथ निशानदेही के लिए खेत पर पहुंचे।
इस दौरान तीन किसानों ने पटवारी का रिकार्ड छीनकर आग लगा दी। साथ ही उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पटवारी की शिकायत पर सनौली थाना पुलिस ने तीन किसानों के खिलाफ मामला दर्ज किया हैं।
उग्राखेडी गांव के किसान ने राणा माजरा में वर्षो पहले जमीन खरीदी थी । किसान का स्वर्गवास होने पर अब मृतक के वारिस द्वारा निशानदेही करवाई जा रही थी। आरोप है कि निशानदेही के दौरान दूसरे पक्ष के लोग वहां पर आ गए और उन्होंने कानूनगो व पटवारी से रिकार्ड लेकर फाड़ दिया और आग लगा दी गई।
विज्ञापन
आरोप है कि कानूनगो व पटवारी के साथ धक्कामुक्की भी की गई लेकिन निशानदेही करवाने वाले उग्राखेडी के व स्थानीय लोगों ने बीच बचाव करके छुडवा दिया। सरकारी राजस्व रिकार्ड फाड़ने व जलाने और सरकारी काम में बाधा डालने के इस्लाम व वाजिद बल्हेड़ा व एक अन्य व्यक्ति पर आरोप लगाए गए हंै।
वहीं पटवारी राकेश मलिक ने मंगलवार देर शाम को सनौली खुर्द थाना पुलिस में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई है। कानूनगो नरेश कुमार ने बताया कि एक शिकायत पटवारी की ओर से तो दूसरी शिकायत निशानदेही लेने वाले किसान की ओर से सनौली खुर्द थाना में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की शिकायत दी है।
सनौली खुर्द थाना प्रभारी एसआई विनोद कुमार ने बताया कि पटवारी के हाथों से रिकार्ड छीन कर आग लगाने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में तीन किसानों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।