{"_id":"64ceaebc6b3e91f94d0ed497","slug":"revenge-of-old-enmity-by-shooting-friend-panipat-news-c-244-1-sknl1015-3757-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: दोस्त को गोली मारकर पुरानी रंजिश का लिया बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: दोस्त को गोली मारकर पुरानी रंजिश का लिया बदला
विज्ञापन
समालखा। बुड़शाम गांव में वीरेंद्र उर्फ बल्लू की हत्या दो साल पुरानी रंजिश के चलते की गई थी। मृतक के छोटे भाई के अनुसार दो साल पहले उनका दो लोगों से झगड़ा हुआ था। आरोपी इंद्रजीत उर्फ सोनू इन दोनों को सहयोग करने लगा। उन्होंने उसे बीच से हटने की हिदायत दी थी। इससे वह मन में रंजिश रखे हुए था। इसी रंजिश में उसने भाई के माथे में गोली मारकर हत्या कर दी। समालखा पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस आरोपी की धरपकड़ में जुटी है।
सोनीपत के उलदेपुर ठरू निवासी ब्रहमप्रकाश ने बताया कि वर्ष 2020 में इंद्रजीत उर्फ सोनू के परिवार के सदस्य रमेश और कप्तान के साथ झगड़ा हो गया था। इसमें सोनू उनका खुलकर सहयोग कर रहा था। उन्होंने उसे मना किया, लेकिन वह नहीं माना। उन्होंने सोनू को बीच से हटने की हिदायत दी और कहा था कि उससे उनकी कोई रंजिश नहीं है। इसी बात पर सोनू अपने मन में रंजिश रखने लगा और मौके की तलाश में था। शुक्रवार को उसने मौका मिलते ही भाई के माथे में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।
सोनीपत के उलदेपुर गांव निवासी ब्रह्मप्रकाश ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसका बड़ा भाई वीरेंद्र उर्फ बल्लू शुक्रवार को इंद्रजीत जटवाडा सोनीपत के साथ किसी काम से बुड़शाम गांव गया था। दोपहर बाद सूचना मिली कि वीरेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद वह परिजनों सहित मौके पर पहुंचा और पता चला कि इंद्रजीत ने उसे गोली मारी है।
विज्ञापन
शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। हत्यारोपी की धरपकड़ के लिए टीम जुटी है। पुलिस लगातार उसके ठिकानों पर दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होगा।
- सुनील कुमार, प्रभारी, समालखा थाना पुलिस।