फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Retired Intelligence Bureau officer cheated of Rs 10 lakh

Panipat News: इंटेलिजेंस ब्यूूरो के रिटायर्ड अधिकारी से ठगे दस लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2024 06:49 AM IST
विज्ञापन
Retired Intelligence Bureau officer cheated of Rs 10 lakh
पानीपत। दिल्ली से इंटेलिजेंस ब्यूराे एवं खाद्य आपूर्ति विभाग से रिटायर्ड अधिकारी के साथ दस लाख रुपये की धोखाधड़ी हो गई। रिटायर्ड अधिकारी को दो लोगों ने छह लोगों के मालिकाना हक का मकान चार के हक का बताते हुए बेच दिया। धोखाधड़ी के लिए विरासत का इंतकाल भी चार के नाम करवा दिया। जिसे बाद में तहसील कार्यालय से दुरुस्त किया गया। इसकी शिकायत लिए 72 साल का बुजुर्ग रिटायर्ड अधिकारी पिछले एक साल से दिल्ली से पानीपत चक्कर काट रहा था लेकिन उसकी समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

मंगलवार को बुजुर्ग समाधान शिविर में पहुंचा और अपनी व्यथा सुनाई। जिस पर डीसी ने एसपी के साथ मामले की जानकारी लेते हुए धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। समाधान शिविर में पहुंचे दिल्ली के विकासपुरी के रहने वाले रामस्वरूप ने बताया कि तहसील कैंप के रमेश नगर एरिया में दो लोगों ने उन्हें एक 200 गज का मकान ये कहकर बेच दिया कि इसके चार मालिक हैं और चारों का विरासत का इंतकाल उनके पास है और सभी सहमत हैं। बाद में पता चला कि उसके छह मालिक हैं। शिकायत तहसील कार्यालय से पुलिस को दी गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद राइट टू सर्विस कमीशन के पास शिकायत दी। आयोग ने जवाब मांगा तो तहसील कार्यालय की ओर से रिकॉर्ड दुरुस्त करवा कर आयोग को भेज दिया लेकिन इससे पहलेे पुलिस ने अपनी रिपोर्ट भेज दी। जिस पर आयोग ने फाइल को दफ्तर दाखिल कर दिया।
विज्ञापन

तहसील के सेहतनामे इंतकाल की असल रिपोर्ट लेकर फरियादी फिर से प्रशासन और पुलिस के चक्कर काटने लगा लेकिन समाधान नहीं हुआ। अब बुजुर्ग ने डीसी को व्यथा सुनाई तो डीसी ने धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए हैं। सरकार के निर्देशों पर जिला सचिवालय में मंगलवार को द्वितीय तल पर समाधान शिविर लगाया गया। इसमें 224 समस्याएं विभिन्न शिकायतकर्ताओं द्वारा प्राप्त हुई। जिनमें कई समस्याओं का मौके पर निदान किया गया। शिविर में पहुंचे राज नगर के दिनेश शर्मा ने उपायुक्त के समक्ष गलियों में लगाई गई स्ट्रीट लाइट की दुर्दशा का बखान किया। उन्होंने बताया कि निगम के उच्च अधिकारियों को इस समस्या के संदर्भ में कई बार अवगत कराया लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। अब उनका विश्वास उपायुक्त के आश्वासन पर टिका है। एक अन्य समस्या लेकर पहुंचे किशनपुरा के राकेश कुमार ने प्रबंधक द्वारा उनका मेहनत नामा समय पर न दिए जाने की शिकायत की जिस पर उपायुक्त ने संज्ञान लेते हुए उन्हें आश्वस्त किया। एक अन्य समस्या को लेकर पहुंचे जय भगवान ने काबड़ी नगर के नालियों व गलियों की दुर्दशा से प्रशासन को अवगत कराया जिस पर उपायुक्त ने संज्ञान लेते हुए ठोस कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। बाबरपुर के महेंद्र कुमार ने परिवार पहचान पत्र में इनकम ठीक कराने की मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन






समाधान शिविर में पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत, निगम आयुक्त साहिल गुप्ता, एसडीएम मनदीप सिंह, जिला परिषद के सीईओ गौरव कुमार, सीटीएम टीनू पोसवाल, सीएमओ जयंत आहुजा, डीआरओ विजय राज सुल्तानिया के अलावा विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारी समेत शिकायत कर्ता मौजूद रहे।


इनका हुआ समाधान-
कारद गांव के संदीप पुत्र सतबीर सिंह ने परिवार पहचान पत्र ठीक करवाने के लिए प्रशासन से अपील की उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने तुंरत प्रभाव से संज्ञान लेते हुए परिवार पहचान पत्र में आय ठीक कराने का कार्य किया। सुरेंद्र कुमार ने बताया कि वे विकास नगर के रहने वाले है। पेशे से श्रमिक है। उनकी शिक्षा स्नातक तक है लेकिन राशन कार्ड के अभाव में सरकार की योजनाओं से वंचित रहे। उनका समाधान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed