फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Retired employees roared in support of the demands

Panipat News: मांगों के समर्थन में रिटायर्ड कर्मचारी दहाड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 07:16 AM IST
विज्ञापन
Retired employees roared in support of the demands
पानीपत। रिटायर्ड कर्मचारी संघ जिला पानपीत के बैनर तले सैकड़ों रिटायर्ड कर्मचारियों ने शुक्रवार को उपायुक्त के कार्यालय के बाहर धरना देकर मुख्यमंत्री के नाम मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन

इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान बलवान सिंह ने की और मंच का संचालन जिला सचिव भलेराम ने किया।
बलवान सिंह ने कहा कि रिटायर्ड कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सरकार इनकी मांगों को अनदेखा कर रही हैं। जिस कारण रिटायर्ड कर्मचारियों में रोष है। राज्य कमेटी के फैसले के अनुसार पूरे प्रदेश में जिला स्तर पर कमेटी को बुलाकर रिटायर्ड कर्मचारियों को समस्याओं का समाधान नहीं किया तो वे 21 अगस्त को करनाल में मुख्यमंत्री आवास पर धरना देंगे। फिर भी समस्याओं का समाधान नहीं किया तो तो राज्य कमेटी की बैठक बुलाकर बड़ा फैसला लेने पर मजबूर होंगे।
विज्ञापन

जिला वरिष्ठ उपप्रधान प्रीतम रावल व शीशपाल मलिक ने कहा कि हाईकोर्ट के फैसले के अनुसार दिसंबर से 30 जून के मध्य रिटायर्ड कर्मचारियों को एक वार्षिक वृद्धि करनी है। इस मौके पर ईश्वर शर्मा, मास्टर शिवचंद, जिलाध्यक्ष सुनील दत्त, किसान सभा के जिला सचिव राजपाल, अध्यक्ष सुरेंद्र मलिक, ब्लॉक प्रधान सीता राम, काली राम, जय भगवान, ईश्वर सिंह, ओमप्रकाश व रामपाल कुंडु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
ये हैं प्रमुख मांग
-पेंशनर्स को 65 वर्ष की आयु पर 70 वर्ष की आयु होने पर 20 प्रतिशत की बेसिक वेतन वृद्धि दी जाए।
-मेडिकल भत्ता तीन हजार रुपये मासिक व बिना शर्त के कैशलैस मेडिकल सुविधा सरकारी अस्पतालों में रिक्त पदों पर पूर्ण नियमित भर्ती करके इलाज करना सुनिश्चित किया जाए।

- वरिष्ठ नागरिकों को एसी वोल्वो समेत सभी बसों, रेलवे व हवाई यात्रा में किराये में रियायती सुविधा लागू की जाए।
-पेंशनर व पारिवारिक पेंशनर्स को पुरानी पेंशन लागू की जाए व आयकर से मुक्त किया जाए।
-पारिवारिक पेंशनर्स को एलटीसी की सुविधा उपलब्ध की जाए।
- कोरोना काल का 10 माह का बकाया एरियर दिया जाए।
- गरीब विरोधी नई शिक्षा नीति जिसमें पाठ्यक्रम में बदलाव व जनता विरोधी बिजली बिल 2023 वापस लिया जाए
- नीट आदि परीक्षाओं में नकल से नौजवानों की जिंदगी से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करके सजा दी जाए।
- न्यायालय के फैसले अनुसार छह माह से ज्यादा सरकारी सेवा करने पर सेवानिवृत होने वाले सभी कर्मचारियों को एक वेतन वृद्धि दी जाए व कर्मचारी हित के सभी फैसलों को जनरलाइज किया जाए। निजीकरण ठेका व कौशल रोजगार नीति वापिस लो, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करो, किसानों को फसल का उचित दाम दिया जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed