फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Retired employees demonstrated at the small secretariat

Panipat News: रिटायर्ड कर्मचारियों ने लघु सचिवालय पर किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Feb 2023 06:22 PM IST
विज्ञापन
Retired employees demonstrated at the small secretariat
फोटो संख्या- 2 व 3
विज्ञापन

पेंशन, भत्ते समेत अन्य सहूलियतें देने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। ज्वाइंट एक्शन कमेटी रिटायर्ड कर्मचारी हरियाणा के आह्वान पर कर्मचारियाें ने शुक्रवार को पैदल मार्च निकालकर लघु सविचालय पर तीन घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पेंशन, भत्ता आदि से जुड़ी विभिन्न मांगें उठाई।

कर्मचारी शुक्रवार सुबह नौ बजे प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर धरना प्रदर्शन किया, जिसकी अध्यक्षता ज्वाइंट एक्शन कमेटी के संयोजक बलवान सिंह ने की। मंच संचालन भले राम व जयभगवान शर्मा ने किया। सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान अमरीश शर्मा, सीटू के जिला प्रधान सुनील शर्मा, पब्लिक हेल्थ के जिला प्रधान अमरजीत, हरियाणा सिविल पेंशन के जिला अध्यक्ष रामनारायण, सूरत सिंह, राज्य उपप्रधान मास्टर करतार सिंह व रिटायर्ड कर्मचारी संघ के राज्य पदाधिकारी सतबीर चालिया ने कहा कि सरकार रिटायर्ड कर्मचारियों की मांगों को लागू नहीं कर रही है। वे लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। कर्मचारी नेताओं ने पंचकूला में कर्मचारियों पर लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में निंदा की और सरकार से पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की। रिटायर्ड कर्मचारी संघ के प्रधान ने बताया कि उन्होंने नौकरी करते हुए अपनी पूरी जिंदगी लगा दी, लेकिन सरकार ने एक बार भी उनके बारे में नहीं सोचा।
विज्ञापन

-
कर्मचारियों की मुख्य मांगें
- 65, 70, 75 व 80 वर्ष आयु के बाद क्रमश: 5, 10, 15, 20 प्रतिशत की दर से पेंशन में बढ़ोतरी की जाएं।
- कम्यूटेशन पेंशन की रिकवरी 15 के बजाय 12 साल में की जाए।
- मेडिकल भत्ता एक हजार से बढ़ाकर तीन हजार रुपये किया जाए।
- अस्पताल में सभी बीमारियों की कैशलेस सुविधा सभी कर्मचारियों को दी जाए।
- कौशल रोजगार विभाग बंद कर स्थायी भर्ती की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed